ओली पोप का कैच लपकने के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम।
ओली पोप का कैच लपकने के बाद जश्न मनाती भारतीय टीम।रफ्तार।

IND Vs ENG : रोहित शर्मा ने पकड़ा शानदार कैच, ओली पोप का रिएक्शन देखने लायक

India vs England 2nd Test : विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट खेला गया। ये मैच भारत जीत गया है। इस मैच से रोहित शर्मा का एक कैच वायरल है।

नई दिल्ली, रफ्तार। विशाखापट्टनम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट भारत ने जीत लिया है। पहले टेस्ट में इंग्लैंड टीम के हीरो रहे ओली पोप इस मैच की दूसरी पारी में महज 23 रन बना सके। अश्विन ने पोप को रोहित शर्मा के हाथों में गेंद भेजने पर मजबूर कर दिया। रोहित शर्मा ने कमाल का कैच लपका। इसकी जमकर तारीफ हो रही है।

रोहित का शानदार कैच

ओली पोप फिर भारत के मुंह से जीत छीनने की कोशिश कर रहे थे। वह पहले टेस्ट की तरह दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी फिर आक्रामक बल्लेबाजी करते दिखे। ऐसा लग रहा कि ओली पोप बड़ी पारी खेल जाएंगे। इसके बाद रोहित ने अपने सबसे अनुभवी स्पिनर आर अश्विन को गेंदबाजी करने भेजा। इंग्लैंड की पारी का 28वां ओवर लेकर आए अश्विन की पहली गेंद पर ओली पोप के बल्ले का बाहरी किनारा लगा और गेंद काफी तेजी से स्लीप में रोहित शर्मा की ओर गया। रोहित ने भी शानदार कैच पकड़ा। रोहित ने कैच पकड़ा तो ओली पोप को भी यकीन नहीं हो रहा था।

यशस्वी और गिल ने भारत को किया मजबूत

दूसरे टेस्ट में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पहली पारी में यशस्वी जायसवाल ने दोहरा शतक जड़ा। वहीं, दूसरी पारी में शुभमन गिल ने शतक लगाया। गिल का यह शतक 13 पारियों के बाद आया। नंबर 3 पर गिल का यह पहला शतक था। इसकी मदद से भारत ने इंग्लैंड को दूसरी पारी में 399 रनों का विशाल लक्ष्य दिया है। इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड 253 रन ही बना पाया। दूसरी पारी में भारत ने गिल के शतक की मदद से 255 रन बनाए थे।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in