क्रिकेटर रोहित शर्मा को पसंद आई '12वीं फेल', फिल्म की तारीफ में कही ये बात

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने 12वी फेल मूवी की जमकर तारीफ की है। विक्रांत मेसी की भी खूब प्रशंसा हो रही है।
12th Fail
12th Fail Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क | विक्रांत मैसी और मेधा शंकर की फिल्म 12वी फेल की हर कोई तारीफ कर रहा है। वहीं आमजन के अलावा सेलेब्स ने भी विक्रांत मेसी की खूब सराहना की है। सितारों में करीना कपूर, आलिया भट्ट, वरुण धवन और दीपिका पादुकोण समेत इन स्टार्स को 12वी फेल काफी पसंद आई थी। अब क्रिकेटर्स भी फिल्म की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने की फिल्म की तारीफ

एक इंटरव्यू के दौरान विक्रांत मैसी की फिल्म के बारे मे क्रिकेटर रोहित शर्मा ने तारीफ की है। रोहित शर्मा ने विक्रांत मेसी की फिल्म की खूब बढ़ाई की है। सभी स्टार्स की तरह वे भी फिल्म की तारीफ करने से खुद को नहीं रोक सके।

27 अक्टूबर को हुई थी '12वी फेल' रिलीज

विक्रांत मेसी की फिल्म 27 अक्टूब को रिलीज हुई थी। जो कि उनकी बेस्ट फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म को थिएटर्स में काफी पैसा कमाया था। दूसरी तरफ दर्शकों के अलावा सैलेब्स का दिल जीत लिया था। मैसी ने फिल्म में अहम भूमिका निभाई है। वे आईपीएस अफसर मनोज शर्मा के किरदार में नजर आए हैं।

मंदिरा बेदी से पूछे कई अहम सवाल

हाल ही में रोहित शर्मा ने एक इंटरव्यू दिया। जिसमें मंदिरा बेदी उनसे कई सवाल पूछ रही है। इस वीडियो में मंदिरा ने रोहित से मूवी को लेकर सवाल किया। उन्होंने पूछा कि 'कोई मूवी या शो जो आपने हाल ही में देख लिया हो'। इसके जवाब को लेकर रोहित शर्मा ने कहा कि '12वी फेल मूवी देखी है। वो काफी अच्छी मूवी है'।

विजय वर्मा ने की फिल्म की तारीफ

इसके पहले विजय वर्मा ने फिल्म की जमकर तारीफ किया था। वे इस फिल्म को देखने के बाद रोेने लगते थे। दूसरी तरफ करीना कपूर, आलिया भट्ट, वरूण धवन, उर्मिला मातोंडकर. आनंद महिंद्रा के अलावा कई लोगों ने जमकर तारीफ की है।

विधु विनोद चोपड़ा थे फिल्म के डायरेक्टर

ये फिल्म विधु विनोद चोपड़ा के निर्देशन में बनाई गई है। इसी साल मूवी ने फिल्मफेयर अवाॅर्ड्स भी अपने नाम कर चुके हैं। जिसमें इसको 'बेस्ट फिल्म',विक्रांत मैसी को बेस्ट एक्टर, विधु विनोद चोपड़ा को बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्क्रीनप्ले और बेस्ट एडिटिंग का अवाॅर्ड दिया गया है। ये फिल्म ओटीटी पर भी स्ट्रीम हो रही है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in