back to top
40.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

शराब के चाहने वाले के लिए झटका। अप्रैल महीने में 3 अप्रैल और 14 अप्रैल को ड्राई डे घोषित किया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी या किसी खास मौके की प्लानिंग कर रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इस महीने कई ऐसे दिन पड़ रहे हैं, जब देश के अलग-अलग हिस्सों में शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक रहेगी। इन दिनों को ‘ड्राई डे’ (Dry Days) कहा जाता है, यानी इन तारीखों पर शराब की दुकानें, बार और रेस्टोरेंट में शराब नहीं परोसी जाएगी।

ड्राई डे आमतौर पर राष्ट्रीय पर्व, धार्मिक त्योहार या महापुरुषों की जयंती के मौके पर लागू किया जाता है, ताकि कानून-व्यवस्था और सामाजिक संतुलन बना रहे।


अप्रैल 2026 में कब-कब बंद रहेंगी शराब की दुकानें

3 अप्रैल (शुक्रवार) – गुड फ्राइडे
14 अप्रैल (मंगलवार) – डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

इन दोनों प्रमुख मौकों पर देश के कई राज्यों में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा।

क्यों रखे जाते हैं Dry Days?

ड्राई डे का उद्देश्य सिर्फ शराब बिक्री रोकना नहीं होता, बल्कि यह सामाजिक और धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए लागू किया जाता है। इन दिनों पर किसी भी लाइसेंसी दुकान, होटल या बार में शराब बेचना कानूनन मना होता है। हालांकि, अगर किसी के पास पहले से शराब मौजूद है, तो उसका निजी सेवन अवैध नहीं माना जाता।

पहले से कर लें तैयारी

अगर आप अप्रैल में किसी फंक्शन, पार्टी या गेट-टुगेदर की तैयारी कर रहे हैं, तो इन तारीखों को ध्यान में रखकर ही प्लान बनाएं। ड्राई डे पर शराब उपलब्ध नहीं होगी, इसलिए पहले से इंतजाम करना ही बेहतर विकल्प है। हालांकि शराब का सेवन करना स्वास्थ के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकता है।

अप्रैल का महीना त्योहारों और महत्वपूर्ण अवसरों से भरा रहता है, ऐसे में इन ड्राई डे की जानकारी रखना आपके लिए जरूरी हो जाता है, ताकि आखिरी समय में किसी तरह की परेशानी न हो।

Disclaimer-शराब पीना स्वास्थ के लिए हानिकारक है। हम शराब के सेवन को बढ़ावा नहीं देते।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Diana Penty ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा, गोल्डन साड़ी मे दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय हर तरफ कान्स...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵