back to top
40.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Dry Day: 4 दिन बंद रहेंगे ठेके; इन शहरों में नहीं मिलेगी शराब, ड्राई डे की लिस्ट देखें

Dry Day In May 2024: इस महीने में 4 दिन ठेके बंद रहने वाले हैं। लखनऊ के डीएम ने शराब बिक्री पर रोक के आदेश जारी किए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। लोकसभा चुनावों के मद्देनजर शराब पीने और बेचने वालों के लिए खास आदेश जारी किया गया है। इस महीने उत्तर प्रदेश में 4 दिन शराब के ठेके, बीयर बार, शराब परोसने वाले रेस्तरां बंद रहने वाले हैं। मतदान होने के कारण लखनऊ डीएम ने शराब बिक्री पर रोक के आदेश जारी किए हैं।

लखनऊ सीमा के 8 किमी. पर बिक्री पर पाबंदी

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में लखनऊ के आसपास के जिलों में 13 मई को मतदान होना है। इससे वोटिंग के 48 घंटे पहले यानी 11 मई की शाम 6 बजे से सीतापुर, उन्नाव और हरदोई से सटी लखनऊ सीमा अंतर्गत आठ किलोमीटर तक शराब, भांग, बीयर आदि की बिक्री पर रोक लगाई गई है।

कब-कब रहेगा ड्राई डे

लखनऊ डीएम के आदेश के अनुसार शराबबंदी पर रोक 13 मई को वोटिंग खत्म होने तक रहेगी। फिर 5वें चरण में 20 मई को लखनऊ में वोटिंग। इसे ध्यान में ऱखकर लखनऊ में 18 मई की शाम 6 बजे से 20 मई की शाम मतदान समाप्त होने तक शराब, बीयर, भांग की दुकानें बंद रहेंगी। इस तरह 12, 13 मई और 19,20 मई को ड्राई डे रहेगा। इसके अलावा 4 जून को लोकसभा चुनावों के परिणाम वाले दिन भी शराब के ठेके बंद रहेंगे।

शराब परोसने पर पाबंदी

ड्राई डे पर शराब की दुकानें, बीयर शॉप, देसी शराब के ठेके बंद रखे जाते हैं। यहां होटलों, बार और रेस्तरां में शराब परोसने पर पाबंदी रहेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नेशनल हॉलिडे पर भी शराब की दुकानें बंद रहती हैं।

कब-कहां होनी है वोटिंग

चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी, धौरहरा, सीतापुर, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रूखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, बहराइच लोकसभा क्षेत्रों में मतदान होगा। इन जगहों पर 13 मई को वोटिंग होगी।

लखनऊ में पांचवें चरण में मतदान

5वें चरण में लखनऊ, मोहन लालगंज, रायबरेली, अमेठी, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज, गोंडा में मतदान होगा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Dry Days List: 5 दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली सरकार ने मई से सितंबर 2026 के बीच कुल 5 ड्राई डे (Dry Days List) घोषित किए हैं, जिन दिनों...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵