back to top
40.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Bank Holiday: कल से 3 दिनों तक इन राज्यों के इतने शहरों में बंद रहेंगे बैंक, अपने जिले का चेक कर लें नाम

Bank Holiday for Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुक्रवार (26 अप्रैल) को होना है। इस चरण में 13 राज्यों के विभिन्न शहरों में वोटिंग होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे।

नई दिल्ली, रफ़्तार। लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण की वोटिंग के कारण शुक्रवार को कई राज्यों के कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे। दरअसल, जिन 13 राज्यों के शहर में मतदान है, वहां के शहरों में बैंक बंद रहेंगे। कुछ राज्यों ने चुनाव के दिन सरकारी छुट्टी की घोषणा की है। आपके शहर के भी बैंक बंद रहेंगे तो आप ऑनलाइन बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से लेन-देन कर सकते हैं। इन जिलों में 26 से 28 अप्रैल तक बैंक बंद रहेंगे। असल में 26 अप्रैल को मतदान होने, 27 अप्रैल को चौथे शनिवार और 28 अप्रैल को रविवार की छुट्टी है।

आरबीआई की लिस्ट के अनुसार छुट्टी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) छुट्टियों की लिस्ट की मानें तो आज (26 अप्रैल 2024) को कोच्चि, बेंगलुरु, तिरुवनंतपुरम और जम्मू जोन में बैंक बंद रहेंगे। जिन शहरों में चुनाव हैं, वहां राज्य सरकार ने सरकारी छुट्टी घोषित कर रखी है, जिस वजह से भी बैंक बंद रहेंगे।

इन राज्यों के इन शहरों में बंद रहेंगे बैंक

उत्तर प्रदेश : मेरठ, बुलंदशहर, मथुरा, अमरोहा, गाजियाबाद, बागपत, गौतम बुद्ध नगर, अलीगढ़।

बिहार : पूर्णिया, किशनगंज, भागलपुर, कटिहार।

मध्य प्रदेश : दमोह, खजुराहो, टीकमगढ़, रीवा, सतना, होशंगाबाद, बैतूल।

असम : सिलचर, करीमगंज, नवगोंग, कलियाबोर, मंगलदोई।

छत्तीसगढ़ : महासमुंद, कांकेर, राजनांदगांव।

जम्मू और कश्मीर : जम्मू।

कर्नाटक : बेंगलुरु सेंट्रल, हसन, उडुपी चिकमंगलूर, बेंगलुरु उत्तर, चित्रदुर्ग, दक्षिण कन्नड़, मांड्या, मैसूर, तुमकुर, बेंगलुरु ग्रामीण, चामराजनगर, बेंगलुरु दक्षिण, चिकबल्लापुर, कोलार।

मणिपुर : मणिपुर ( बाहरी )।

महाराष्ट्र : अमरावती, बुलढाणा, वर्धा, अकोला, यवतमाल वाशिम, नांदेड़, परभणी, हिंगोली।

राजस्थान : अजमेर, पाली, टोंक-सवाई माधोपुर, बाड़मेर, जोधपुर, उदयपुर, जालौर, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, कोटा, झालावाड़-बारां।

त्रिपुरा : त्रिपुरा पूर्व।

पश्चिम बंगाल : रायगंज, दार्जिलिंग, बालुरघाट।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵