back to top
29.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा और पांड्या परेशान! Rinku Singh ने लगाई चौके-छक्कों की झड़ी

T20 World Cup 2024, Rinku Singh: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है। इसके लिए भारतीय टीम पिछले 5 दिनों से न्यूयॉर्क में है। इस दौरान टीम वहां प्रैक्टिस कर रही है।

नई दिल्ली, रफ्तारटी-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला आज USA Vs CAN में खेला जा रहा है। वहीं, भारतीय टीम का मुकाबला शुरू नहीं हुआ है। इससे पहले टीम से बाहर रिंकू सिंह चर्चा में आ गए हैं। विदेशी धरती यानी अमेरिका में रिंकू ने खूब चौके-छक्के बरसाए हैं, जहां कप्तान रोहित शर्मा और उप कप्तान हार्दिक पांड्या परेशान थे। दरअसल, आधिकारिक मुकाबले से पहले भारतीय टीम नेट प्रैक्टिस कर रही थी। इस दौरान रोहित और पांड्या को बल्लेबाजी में काफी मुश्किल हो रही थी, क्योंकि टीम पहली बार न्यूयॉर्क में खेल रही है। दूसरी ओर रिंकू सिंह ने कमाल की बल्लेबाजी की।

‘वर्ल्ड कप स्क्वाड में रिंकू को होना चाहिए था’

T20 World Cup 2024 के लिए भारतीय टीम के ऐलान के बाद से फैंस लगातार यह कह रहे कि टीम में रिंकू सिंह को होना चाहिए था। मैच फिनिशर रिंकू टीम के लिए बेहतरीन खिलाड़ी साबित होते। टीम के ऐलान से पहले लगभग यह तय भी माना जा रहा था। मगर, रिंकू को शामिल नहीं किया गया। अब नेट प्रैक्टिस में उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी के बाद फिर से स्क्वॉड में शामिल करने की मांग तेज हो गई है। अगर, कोई खिलाड़ी चोटिल होकर मैच से बाहर हो जाए तो यह संभव भी हो सकता है।

इस कारण रिंकू को नहीं मिली टीम में जगह

इस टूर्नामेंट के लिए रिंकू सिंह को प्लेइंग 11 में माना जा रहा था। मगर, हार्दिक पांड्या की खराब फॉर्म के कारण रिंकू को टीम से बाहर किया गया। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कप्तान रोहित यह नहीं चाहते थे कि हार्दिक को खराब फॉर्म के बाद भी टीम में जगह दी जाए। कप्तान उनकी जगह युवा बल्लेबाज शिवम दुबे को मौका देना चाहते थे। इस कारण शिवम दुबे को हार्दिक के बैकअप के तौर पर रखना पड़ा और रिंकू सिंह टीम से बाहर कर दिए गए।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

इंस्टाग्राम अकाउंट सस्पेंड होते ही रिंकू सिंह की मंगेतर सांसद प्रिया सरोज ने Meta से लगाई मदद की गुहार, पूछा- क्या कोई मदद कर...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर और सांसद प्रिया सरोज इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने एक सस्पेंड...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...