back to top
26.1 C
New Delhi
Saturday, March 28, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

T20 World Cup 2024 में Virat Kohli बना सकते हैं 3 बड़े रिकॉर्ड, 6 सीजन में ऐसा रहा है खेल

Virat Kohli: टी-20 वर्ल्ड कप 2024 का रविवार से आगाज हो रहा है। टूर्नामेंट के लिए कोहली भी न्यूयॉर्क पहुंच चुके हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 रविवार से शुरू होगा। टूर्नामेंट वेस्टइंडीज (West Indies) और यूएस (US) में खेला जाएगा। सभी टीमें वहां पहुंच चुकी हैं। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजी विराट कोहली शुक्रवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। कोहली के पास इस टी-20 वर्ल्ड कप में 3 बड़े रिकॉर्ड बनाने के मौके हैं। आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली सबसे अधिक चौके लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उनके नाम 103 चौके दर्ज हैं। इस लिस्ट में पहले पायदान पर श्रीलंका के पूर्व कप्तान महिला जयवर्धने हैं। जयवर्धने ने टी-20 वर्ल्ड कप में 111 चौके जड़े हैं। इस परिस्थिति में कोहली के पास पूर्व श्रीलंकाई बल्लेबाज का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है। कोहली छठी बार टी-20 वर्ल्ड कप खेलेंगे।

कोहली ने एक सीजन में बनाए हैं सबसे अधिक रन

कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप के एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाए हैं। 2014 टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली ने 6 मैचों में 4 अर्धशतकों ठोके थे। उन्होंने कुल 319 रन बनाए थे। इस आईपीएल में खिलाड़ी ने सबसे अधिक रन बनाए। ऐसे में पूरी संभावना है कि वह 2014 का रिकॉर्ड भी इस टी-20 वर्ल्ड कप में तोड़ सकते हैं।

T20 वर्ल्ड कप में सबसे अधिक रन बनाने का मौका

ICC टी-20 वर्ल्ड कप में कोहली के नाम सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। कोहली ने इस टूर्नामेंट में अब तक 27 मैच खेलकर 81.50 की औसत से 1141 रन जड़े हैं। कोहली की स्ट्राइक रेट 131.30 की है। बल्लेबाज ने टी-20 वर्ल्ड कप में 14 अर्धशतक भी ठोके हैं। कोहली के पास 1500 रन पूरे करने का भी अच्छा अवसर है। अगर, उन्होंने इतने रन बना लिए तो वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

कोहली वॉर्मअप मैच नहीं खेलेंगे

आज न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के साथ होने जा रहे वॉर्मअप मैच में विराट कोहली नहीं खेलेंगे। कोहली शुक्रवार को ही न्यूयॉर्क पहुंचे हैं। टीम का पहला मैच 5 जून को है। यह मैच आयरलैंड के खिलाफ है, जो न्यूयॉर्क में खेला जाएगा। इसके बाद 9 जून को भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होनी है। भारत को अगले दो मैच क्रमश: अमेरिका और कनाडा के खिलाफ 12 जून और 15 जून को खेलने हैं। टीम इंडिया वाले ग्रुप में 5 टीमें हैं। इनमें से टॉप-2 टीमें अगले दौर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵