नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| आईपीएल के 17वें सीजन में विराट कोहली के बल्ले से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार रिकाॅर्ड बनाया है। आईपीएल के इतिहास में मैदान पर 3000 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन चुके हैं। बैंगलुरू के स्टेडियम में 69वा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोहली ने छक्का लगाकर तीन हजार रन पूरा किया है।
विराट कोहली का आईपीएल चिन्नास्वामी स्टेडियम में काफी जबरदस्त प्रदर्शन रहा है। उन्होंने फिलहाल 3012 रन बनाया है। उन्होंने 22 अर्धशतक और 4 शतक लगाए हैं। कोहली के बाद आईपीएल के इतिहास में एक मैदान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे नंबर पर रोहित शर्मा है। इन वानखेड़े स्टेडियम में 2295 रन बनाए हैं। इसके अलावा एबी डिविलियर्स का नाम है। इन्होंने 1960 रन बनाया।
विराट के नाम ये रिकाॅर्ड भी है शामिल
आईपीएल में विराट कोहली ने 700 चौके लगाए हैं। इसके पहले शिखर धवन ने ये कारनाम किया है। शिखर धवन ने अभी तक कुल करियर में 768 चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में वाॅर्नर का नाम तीसरे नंबर पर है, जिन्होंने 663 चौके लगाए हैं।
कोहली ने आईपीएल में बनाया शानदार रिकाॅर्ड
कोहली ने आईपीएल के मैदान में 400 चौके लगाए हैं। इस लिस्ट में रोहित शर्मा का नाम दूसरे नंबर पर शामिल है। आरसीबी और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले में 98 मीटर का छक्का लगाया था।
बैंगलोर को इतने अंतर से जीतना होगा मुकाबला
बता दें कि आरसीबी की टीम ने आईपीएल के प्लेआफ में जगह बनाना है तो मुकाबले में सीएसको कम से कम 18 रन के अंतर से हराना होगा। इससे उनका रन रेट बेहतर हो जाएगा।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/




