back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

RCB VS CSK: बैंगलोर ने करो या मरो मुकाबले में मचाया तूफान, डुप्लेसी ने लगाया अर्धशतक

IPL 2024 : बैंगलोर के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं चेन्नई के गेंदबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सके।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए बैंगलोर ने 218/5 स्कोर बनाया था। चेन्नई को जीतने के लिए 219 रन बनाना होगा। डुप्लेसी ने शानदार अर्धशतक लगाया था।

बैंगलोर के बल्लेबाजों का नहीं चला जादू

बैंगलोर की तरफ विराट और डुप्लेसी के अलावा कोई बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना सका। इन दोनों के अलावा सभी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाए। विराट कोहली ने 29 गेंदों पर 47 रन बनाए थे। डुप्लेसी ने 39 गेंदों पर 54 रन की पारी खेली। पाटीदार ने 41 रन बनाया था। कैमरन ग्रीन ने 38 रन बनाया था। दिनेश कार्तिक ने 14 रन की पारी खेली। ग्लेन मैक्सवेल ने 16 रन बनाए थे।

विराट खेली ने खेली शानदार पारी

विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। विराट ने 29 गेंदों पर 47 रन की पारी खेली थी। कोहली ने बैंगलोर को शानदार शुरुआत दिलाई। वे लगातार बैंगलोर के गेंदबाजों के खिलाफ रन बना रहे थे।

आज के मुकाबले में CSK और RCB के पास प्लेऑफ में पहुंचने का शानदार मौका है। CSK जीतती हैं तो प्ले ऑफ में आसानी से जगह बना सकती है। वहीं RCB को कम से कम 18 रनों से जीत हासिल करनी होगी। यदि RCB 17 रन या उससे कम अंतर से जीतने में कामयाब होती है तो कम नेट रन रेट के आधार पर टूर्नामेन्ट से बाहर होगी।

डुप्लेसिस ने लगाया शानदार अर्धशतक

फाफ डुप्लेसिस ने शानदार पारी खेली थी। उन्होंने चेन्नई के गेंदबाजो पर लगातार दबाव बनाकर रखा। वे लगातार चेन्नई बाउंड्री लगा रहे थे। इस दौरान विराट कोहली उनका साथ दे रहे थे।

चेन्नई के गेंदबाजों ने खूब लूटाए रन

चेन्नई के गेंदबाजों ने खूब रन लूटाए हैं। मिचेल सेंटनर ने 4 ओवर में 23 रन देकर एक विकेट लिया था। इसके अलावा महेश ने 4 गेंदों पर 25 रन दिए। शार्दुल ठाकुर ने 2 विकेट लिया।

कैमरन ग्रीन ने खेली तूफानी पारी

कैमरन ग्रीन ने तूफानी पारी खेली है। उन्होंने लगातार बाउंड्री लगाई थी। उन्होंने लगातार चेन्नई के गेंदबाजों पर दबाव बनाकर रखा। ग्रीन ने 38 रन की पारी खेली।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories