back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CSK Vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई ने चुनी गेंदबाजी, बारिश की वजह से रूका मुकाबला

चेन्नई और बैंगलोर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। बैंगलोर ने शानदार शुरुआत की है। फिलहाल बारिश की वजह से मैच रोका गया।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन के नंबर-68 मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की टक्कर देखने को मिल रही है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले में आरसीबी टॉस हारकर पहले बैटिंग कर रही है। इस मुकाबले के जरिए ही प्लेऑफ में जाने वाली टीम का फैसला लिया जाएगा। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR), राजस्थान रॉयल्स (RR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) पहले ही प्लेऑफ में पहुंचने की काफी उम्मीद है। बैंगलोर ने फिलहाल 3 ओवर में 31 रन बना लिए हैं। फिलहाल बारिश की वजह से मुकाबला रूक गया है।

मुकाबले के लिए दोनों टीमों में बदलाव हुए हैं। सीएसके ने कीवी ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर को टीम में शामिल किया गया। सेंटनर ने मोईन अली की जगह शामिल हुए। जो स्वदेश लौट गए हैं। आरसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल को प्लेइंग-11 में शामिल किया।

इस मैच में बारिश होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने शनिवार (18 मई) को बारिश की संभावना है। हालांकि अच्छी खबर ये है कि बारिश हो रही है। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में पहुंच सकती है। यदि मैच होता है तो आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचना है तो कम से कम 18 रन से या 11 गेंद बाकी रहते जीत हासिल करनी होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अबतक 32 मुकाबले हुए हैं। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स ने 21 मुकाबले जीते, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 10 मैचों में जीत लिया था। एक मैच बेनतीजा रहा है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

 फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, महिपाल लोमरोर, दिनेश कार्तिक (विकेटकीप), कर्ण शर्मा, यश दयाल, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद सिराज।

रचिन रवींद्र, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिचेल, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेटकीपर), मिचेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, तुषार देशपांडे, सिमरजीत सिंह, महीश तीक्ष्णा।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in/

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL से पहले बड़ा कबूलनामा, RCB को लेकर जितेश का बयान हो रहा है जबरदस्त वायरल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 से पहले क्रिकेट जगत में उस वक्त हलचल मच गई, जब जितेश शर्मा ने अपनी ही टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को लेकर बड़ा...
spot_img

Latest Stories

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵