back to top
30.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG : Virat Kohli नहीं खेलेंगे पहले दो मैच, अफगानिस्तान सीरीज से भी वापस लिया नाम

Virat Kohli : भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी। बीसीसीआई ने पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान पहले ही कर दिया था। टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैच नहीं खेलेंगे। इसे लेकर बीसीसीआई ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। इससे टीम इंडिया को इंग्लैंड के विरुद्ध काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

BCCI ने कोहली के नहीं खेलने की जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पहला टेस्ट हैदराबाद में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला विशाखापट्नम में 2 फरवरी से खेला जाएगा। दोनों मैचों में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कोहली नहीं खेलेंगे। बीसीसीआई ने बताया है कि कोहली ने निजी कारणों की वजह से पहले दो टेस्ट नहीं खेलने का फैसला लिया है। उन्होंने नाम वापस ले लिया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ भी पहला टी-20 मैच नहीं खेले थे

कोहली ने हाल में अफगानिस्तान के साथ टी-20 मैचों की सीरीज खेली गई थी। उसके पहले मैच से भी कोहली ने अपना नाम वापस ले लिया था। ऐसा कहा जा रहा था कि 11 जनवरी को कोहली की बेटी वामिका का जन्मदिन था।

टेस्ट मैचों के लिए बाद में होगा टीम का ऐलान

बीसीसीआई ने पहले दो टेस्ट के लिए टीम का ऐलान किया था। उसमें कोहली का नाम ही था। दूसरे और तीसरे मैच के बीच एक हफ्ते का अंतराल है, इसलिए उनकी टीम की घोषणा बाद में की जाएगी।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

Kuldeep Yadav की होने वाली दुल्हन कौन हैं? जानिए वंशिका चड्ढा की पढ़ाई, नौकरी और लव स्टोरी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर Kuldeep Yadav इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। कुलदीप 14 मार्च...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...