back to top
25.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MI vs SRH: आज किसकी जीत का खुलेगा खाता? मुंबई या हैदराबाद, दोनों टीमों के इन खिलाड़ियों पर रहेगा दारोमदार

MI vs SRH Match Live: आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। टीमों के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल में आज मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला होगा। टीमों के बीच मुकाबला शाम 7.30 बजे से हैदराबाद स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स से शिकस्त मिली थी। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया था। ऐसे में दोनों टीमें पहली जीत का इरादा लिए मैदान में उतरेंगी।

MI के स्टार खिलाड़ी

मुंबई इंडियंस की ओपनिंग रोहित शर्मा और ईशान किशन कर सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा, नमन धीर, हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाज होंगे। टिम डेविड पर फिनिशिंग की जिम्मेदारी होगी। गेंदबाजों में शम्स मुलानी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह, ल्यूक वुड प्लेइंग अहम भूमिका निभा सकते हैं।

MI की संभावित प्लेइंग इलेवन-11

कप्तान हार्दिक पांड्या, रोहित शर्मा, विकेटकीपर ईशान किशन, तिलक वर्मा, नमन धीर, टिम डेविड, पीयूष चावला, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह और ल्यूक वुड।

हेनरिक पर रहेंगी निगाहें

सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर में मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी हो सकते हैं। एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद मिडिल ऑर्डर की भूमिका निभाएंगे। हेनरिक क्लासेन पर सबकी निगाहें होंगी। बतौर गेंदबाज मार्को जानसन, पैट कमिंस, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे, टी नटराजन बेहतर खेल दिखा सकते हैं।

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन-11

कप्तान पैट कमिंस, विकेटकीपर हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडे और टी नटराजन।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुणे में शिकायत दर्ज, जश्न के दौरान तिरंगे के अपमान का आरोप; जानिए क्या...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय क्रिकेटर Hardik Pandya के खिलाफ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के कथित अपमान को लेकर शिकायत दर्ज की...
spot_img

Latest Stories

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...