back to top
43.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

61 रन की ऐतिहासिक जीत के बीच गरमाया मैदान, कुलदीप की चूक पर कप्तान का सख्त रिएक्शन हुआ वायरल

पाकिस्तान पर 61 रन की शानदार जीत के साथ भारत ने सुपर-8 में जगह पक्की कर दी और खिताब की दावेदारी मजबूत कर दी।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराकर टूर्नामेंट में अपनी लगातार तीसरी जीत दर्ज की। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सुपर-8 में भी जगह पक्की कर ली। हालांकि मुकाबला भारत के नियंत्रण में रहा, लेकिन मैच के दौरान एक फील्डिंग गलती ने सबका ध्यान खींच लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह चूक टीम के लिए भारी पड़ सकती थी


दरअसल, पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर में जब हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे, तब बाउंड्री लाइन पर खड़े कुलदीप यादव से उस्मान तारिक का एक आसान कैच छूट गया। यह मौका भारत के लिए एक और विकेट दिला सकता था। कैच छूटते ही हार्दिक पांड्या ने निराशा जताई। मैदान पर उनके हाव-भाव साफ बता रहे थे कि यह चूक टीम के लिए भारी पड़ सकती थी।

सामान्य क्रिकेटिंग प्रक्रिया का हिस्सा


मैच समाप्त होने के बाद जब खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे, तब कप्तान सूर्यकुमार यादव कुलदीप से उसी कैच को लेकर बातचीत करते नजर आए। कैमरे में कैद इस पल में सूर्यकुमार कुलदीप को समझाते दिखे। सोशल मीडिया पर इसे ‘डांट’ के तौर पर पेश किया जा रहा है, हालांकि टीम के भीतर ऐसी बातें सामान्य क्रिकेटिंग प्रक्रिया का हिस्सा मानी जाती हैं।

कुलदीप ने गेंदबाजी में किफायती प्रदर्शन किया


गौरतलब है कि फील्डिंग में गलती के बावजूद कुलदीप ने गेंदबाजी में किफायती प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन ओवर में 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया और दबाव बनाए रखा। भारत की ओर से अन्य गेंदबाजों ने भी अनुशासित प्रदर्शन किया, जिससे पाकिस्तान की टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही।

पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई


इससे पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। टीम के लिए ईशान किशन ने 77 रन की प्रभावशाली पारी खेली, जिसने मजबूत स्कोर की नींव रखी। जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 18 ओवर में 114 रन पर सिमट गई।

लगातार तीसरी जीत के साथ भारत ने न सिर्फ अंक तालिका में मजबूती हासिल की है, बल्कि सुपर-8 में प्रवेश कर खिताब की दावेदारी भी मजबूत कर दी है। अब टीम की नजर अगले चरण में भी इसी लय को बरकरार रखने पर होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

कब होगी Hardik Pandya की वापसी? MI ने कप्तान की फिटनेस पर दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का खराब प्रदर्शन लगातार चर्चा में बना हुआ है। इसी बीच कप्तान Hardik Pandya की टीम...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Diana Penty ने Cannes 2026 में बिखेरा जलवा, गोल्डन साड़ी मे दिखा एक्ट्रेस का ग्लैमर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इस समय हर तरफ कान्स...

नमाज पढ़नी है तो सड़क पर नहीं, शिफ्ट में पढ़ें…बोले योगी, कहा- प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो…”

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵