back to top
19.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

GT vs MI: मुंबई और गुजरात में भिड़ंत आज, मैच से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

IPL 2024: आईपीएल का आज का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल का आज का दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच होगा। मैच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैच से ये दोनों टीमें सीजन का आगाज करेंगी। मुंबई इंडियंस का नेतृत्व ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में है। वहीं, युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में गुजरात टाइटंस की कमान है।

नए कप्तानों में होगी टक्कर

आज के इस मुकाबले में टक्कर हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच होगी। हार्दिक को मिली नई जिम्मेदारी आसान नहीं होगी। हालांकि पांच बार के चैंपियन मुंबई ने अपने रोस्टर को अच्छी तरह से तैयार किया है। दूसरी ओर गुजरात को युवा कप्तान मिला है। टीम को अनुभवी गेंदबाज मो. शमी की कमी खलेगी। शमी की जगह तेज गेंदबाज संदीप वॉरियर हैं। यह कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेल चुके हैं।

रोचक होगी भिड़ंत

MI और GT के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड देखें तो दोनों टीमें बराबरी पर हैं। इनके बीच पहले चार मैच खेले गए हैं, जिसमें दो एमआई और जीटी ने एक मैच जीता था। हार्दिक के बिना गुजरात की बल्लेबाजी यूनिट को चिंता जरूर होगी। मुंबई इंडियंस सूर्यकुमार यादव और कोएत्ज़ी के बिना खेलेगी। मगर, पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और हार्दिक के होने से मुंबई मजबूत है।

इस स्टेडियम में 27 मुकाबलों के रिकॉर्ड

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल के 27 मैच खेले गए हैं। इनमें से 13 बार पहले बल्लेबाजी वाली टीम को जीत हासिल हुई है। लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 14 मैच जीते हैं। पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 170-180 रनों के बीच रहती है। गुजरात टाइटंस ने यहां 10 मुकाबले खेले हैं। उन्होंने 6 मैच में जीत हासिल की है। 4 में हार का सामना करना पड़ा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

GT vs MI के आखिरी 5 ओवर का रोमांच जानें, गुजरात के गेंदबाजों ने पलट दिया मैच

नई दिल्ली, रफ्तार। मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस का मैच बेहद रोमांचक रहा। गुजरात के लिए 45 रनों की पारी खेलने के बाद साई...
spot_img

Latest Stories

ओंकार नाम का मतलब-Omkar Name Meaning

Omkar Name Meaning – ओंकार नाम का मतलब :...

West Bengal Assembly 2026: टॉलीगंज सीट से कौन लहरा सकता है जीत का परचम, TMC या BJP? जानिए समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। साउथ कोलकाता के अंतर्गत आने वाली...

Tarvel Tips: पार्टनर के साथ घूमने के लिए ये हैं बेस्ट जगह, आज ही बनाएं प्लान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आप अपने पार्टनर के...

आज जिंदा हूं तो PM मोदी और अमित शाह की वजह से…’ चार साल बाद छलका नुपुर शर्मा का दर्द

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नुपुर शर्मा ने दिल्ली में आयोजित...

IPL 2026 से पहले शादी के बंधन में बंधे RCB के ये गेंदबाज, रेप का लग चुका है आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हाल ही में कुलदीप यादव ने...