back to top
26.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

MP Election: ‘INDIA’ गठबंधन में तकरार! कांग्रेस के खिलाफ सपा, जेडीयू व आप ने 89 सीटों पर उतारे अपने उम्मीदवार

MP Election: विपक्षी दलों के गठबंधन 'INDIA' में मप्र विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर तकरार दिख रही है। कांग्रेस के खिलाफ सपा, आप और जेडीयू 89 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी हैं।

भोपाल, (हि.स.)। विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए टिकट बंटवारे को लेकर तकरार देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने राज्य की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। इसके बाद आईएनडीआईए में शामिल दल भी कांग्रेस के खिलाफ चुनावी मैदान में अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। मंगलवार रात ही जेडीयू ने पांच सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) भी कई सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। इस तरह कांग्रेस के खिलाफ सपा, आप और जेडीयू 89 सीटों पर चुनाव मैदान में अपने उम्मीदवार उतार चुकी हैं।

मध्य प्रदेश में गठबंधन दलो के बीच जंग

राष्ट्रीय स्तर पर बने आईएनडीआईए में कांग्रेस के साथ सपा, आप और जेडीयू भी शामिल हैं, लेकिन मध्य प्रदेश में इनके बीच कोई गठबंधन नहीं है। इसीलिए इन दलों ने भी अपने उम्मीदवारों की सूचियां जारी की हैं। अब ये दल एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश में कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी है। ऐसे में कांग्रेस को नुकसान होने का डर सताने लगा है। इससे भाजपा को फायदा मिलने की संभावना है।

‘INDIA’ गठबंधन के प्रत्याशी आमने- सामने

सबलगढ़ विधानसभा सीट से कांग्रेस ने बैजनाथ कुशवाह को टिकट दिया है, जबकि यहां से सपा ने लाल सिंह राठौर को उम्मीदवार बनाया है। जौरा से कांग्रेस के पंकज उपाध्याय के खिलाफ सपा ने रीना कुशवाह और आप ने भगवती धाकड़ को टिकट दिया है। सुमावली से कांग्रेस के कुलदीप सिकरवार के खिलाफ आप की मंजू सोलंकी चुनाव मैदान में हैं। मुरैना से कांग्रेस के दिनेश गुर्जर के खिलाफ आप के रमेश उपाध्याय चुनाव लड़ेंगे। दिमनी से कांग्रेस के रविन्द्र सिंह तोमर के खिलाफ सपा ने रामनारायण सिकरवार और आप ने सुरेन्द्र सिंह तोमर को टिकट दिया है। भिंड से कांग्रेस के चौधरी राकेश चतुर्वेदी के खिलाफ आप के राहुल कुशवाह मैदान में हैं। मेहगांव सीट पर कांग्रेस ने राहुल भदौरिया को टिकट दिया है, जबकि यहां से सपा ने बृजकिशोर सिंह गुर्जर और आप ने सतिंदर भदौरिया को प्रत्याशी बनाया है।

कांग्रेस के खिलाफ आप और सपा

गोहद से कांग्रेस केशव देसाई के खिलाफ आप के यशवंत पटवारी, ग्वालियर ग्रामीण से कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर के खिलाफ आप के सुमित पाल, ग्वालियर से कांग्रेस के सुनील शर्मा के खिलाफ आप के रोहित गुप्त, ग्वालियर दक्षिण से कांग्रेस के प्रवीण पाठक के खिलाफ आप के पंकज गुप्ता, सेवड़ा से कांग्रेस के धनश्याम सिंह के खिलाफ आप के संजय दुबे, भांडेर से कांग्रेस के फूल सिंह बरैया के सामने सपा के आरबी राहुल अहिरवार और आप की रमणी देवी जाटव चुनाव मैदान में हैं।

इन सीटें पर भी है कड़ा मुकाबला

शिवपुरी से कांग्रेस के केपी सिंह के खिलाफ आप के अनूप गोयल, पिछोर से कांग्रेस के अरविंद सिंह लोधी के खिलाफ जेडीयू के चंद्रपाल यादव, चाचौड़ा से कांग्रेस के लक्ष्मण सिंह के खिलाफ आप की ममता मीणा, नरयावली से कांग्रेस के सुरेन्द्र चौधरी के खिलाफ आप की शारदा खटीक, सागर से कांग्रेस की निधि जैन के खिलाफ आप के मुकेश कुमार जैन, बंडा से कांग्रेस के तरवर सिंह लोधी के खिलाफ आप के सुधीर यादव, जतारा से कांग्रेस की किरण अहिरवार के खिलाफ सपा के आरआर बंसल, पृथ्वीपुर से कांग्रेस के नरेन्द्र सिंह राठौर के खिलाफ सपा की शिवांगी सिंह यादव और आप की उमा कुशवाहा, निवाड़ी से कांग्रेस के अमित राय के खिलाफ सपा की मीरा यादव, खरगापुर से कांग्रेस की चंदा सिंह गौर के खिलाफ आप के प्यारेलाल सोनी, महाराजपुर से कांग्रेस के नीरज दीक्षित के खिलाफ आप के रामजी पटेल, राजनगर से कांग्रेस के विक्रम सिंह के खिलाफ सपा के बृजगोपाल पटेल, आप के राजूपाल और जेडीयू के रामकुंवर रैकवार चुनाव लड़ेंगे।

बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी करीब 72 सीटों उतारे उम्मीदवार

छतरपुर से कांग्रेस के आलोक चतुर्वेदी के खिलाफ आप के भागीरथ पटेल, बिजावर से कांग्रेस के चरण सिंह यादव के खिलाफ सपा के मनोज यादव और आप के अमित भटनागर, मलहरा से कांग्रेस की साध्वी राम सिया भारती के खिलाफ आप की चंदा किन्नर, दमोह से कांग्रेस के अजय कुमार टंडन के खिलाफ आप के चाहत मणि पांडेय, जबेरा से कांग्रेस के प्रताप सिंह लोधी के खिलाफ सपा के लखन लाल यादव चुनाव मैदान में हैं।

इसी प्रकार गुन्नौर, चित्रकूट, रैगांव, सतना, नागोद, मैहर, रामपुर-बघेलान, सिरमौर, त्योंथर, मऊगंज, देवतालाब, मनगवां, रीवा, गुढ़ चुरहट, सीधी, चितरंगी, सिंगरौली, देवसर, धौहनी, ब्यौहारी, मानपुर, बड़वारा, विजयराघवगढ़, मुड़वारा, बहोरीबंद, पाटन, बरगी, जबलपुर कैंट, पनागर, शहपुरा, परसवाड़ा, बालाघाट, कटंगी, चौरई, सिवनी-मालवा, सिरोंज, भोपाल उत्तर, नरेला, भोपाल मध्य, गोविंदपुरा, हुजूर, नरसिंहगढ़, शुजालपुर, कालापीपल, सेंधवा, राजपुर, पानसेमल, थांदला, पेटलावट, गंधवानी, मनावर, इंदौर-1, इंदौर-4, इंदौर-5, महू, नागदा-खाचरौद, उज्जैन उत्तर और रतलाम शहर से भी कांग्रेस के खिलाफ आईएनडीआईए में शामिल दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। इनके अलावा प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बसपा और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने भी करीब 72 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

West Bengal Assembly Election 2026: TMC के लिए साख का सवाल बन रही है मुर्शिदाबाद सीट, पक्ष में नहीं रहे हैं चुनावी आंकड़े

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। West Bengal Assembly Election की 294 विधानसभा सीटों में से मुर्शिदाबाद विधानसभा सीट कई मायनों में अहम है, विशेषकर सत्तारूढ पार्टी...
spot_img

Latest Stories

सुबोध नाम का मतलब- Subodh Name Meaning

सुबोध नाम का मतलब – Subodh Name Meaning: Simple...

TT अगर रिश्वत मांगे तो तुरंत ऐसे करें शिकायत, बेहद आसान है तरीका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। एक जगह से दूसरी जगह जाने...

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵