back to top
24.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मध्य प्रदेश: जबलपुर के आजाद चौक में आरती-नमाज के दौरान विवाद, मंदिर में तोड़फोड़ के बाद दो पक्षों में पथराव

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा इलाके में गुरुवार रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद तनाव की स्थिति बन गई। बताया जा रहा है कि आजाद चौक क्षेत्र में स्थित दुर्गा मंदिर में आरती और पास की मस्जिद में नमाज लगभग एक ही समय पर हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई।

पथराव और तोड़फोड़ की घटना

स्थानीय लोगों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर एक युवक के साथ मारपीट की गई। मंदिर परिसर में ग्रिल तोड़े जाने और पथराव की भी सूचना है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

पुलिस ने तुरंत संभाला मोर्चा

घटना की जानकारी मिलते ही सिहोरा थाना पुलिस और आसपास के थानों का अतिरिक्त बल मौके पर पहुंच गया। जिला मुख्यालय से भी पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को जल्द ही नियंत्रण में ले लिया और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी धार्मिक स्थल को बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। इलाके में पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आजाद चौक क्षेत्र को पहले से ही संवेदनशील माना जाता रहा है। घटना के बाद यहां तनाव का माहौल है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है।

जांच जारी, शांति बनाए रखने की अपील

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने आम लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

इंदौर दूषित पानी मामले पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा! नगर निगम के सामने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लिया एक्शन

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पेयजल से हुई मौतों को लेकर सियासत गरमा गई है। युवा कांग्रेस ने नगर निगम...
spot_img

Latest Stories

Purple Cap Winners: गेंदबाजों की बादशाहत का प्रतीक, जानिए किन भारतीयों ने मचाया धमाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में जहां...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵