back to top
28.1 C
New Delhi
Saturday, May 9, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Political Kissa: शादी से पहले ही कह दिया था…एक दिन CM बनूंगा”, 30 साल बाद सच हुआ सपना; जानिए हिमंता बिस्वा सरमा का ये दिलचस्प किस्सा

हिमंता बिस्वा सरमा ने शादी से पहले ही पत्नी से कहा था कि एक दिन CM बनेंगे। 30 साल बाद सच हुआ सपना, जानिए असम के मुख्यमंत्री की दिलचस्प कहानी।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की जिंदगी का एक दिलचस्प किस्सा इन दिनों चर्चा में है। करीब 30 साल पहले उन्होंने अपनी पत्नी से कहा था कि वह एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे। उस समय यह सिर्फ एक सपना था, लेकिन अब वह सच हो चुका है।

पत्नी ने सुनाया खास पल

उनकी पत्नी रिनिकी भुयान सरमा ने बताया कि 9 मई को जब हिमंता घर लौटे तो उन्होंने कहा- मुझे मुख्यमंत्री नामित किया गया है। यह सुनकर वह हैरान रह गईं और पूछा, कौन? इस पर उन्होंने जवाब दिया मैं। यह पल उनके परिवार के लिए बेहद खास था। इसके अगले दिन 10 मई को हिमंता बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी में असम के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनका पूरा परिवार मौजूद रहा।

छात्र राजनीति से शुरू हुआ सफर

हिमंता बिस्वा सरमा का राजनीतिक करियर छात्र जीवन से ही शुरू हो गया था। AASU से जुड़े 1994 में सक्रिय राजनीति में आए युवाओं और छात्रों के लिए कई काम किए 1996 में उन्होंने जलुकबारी से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और 2001 में पहली जीत हासिल की। इसके बाद से वह लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं और उनका कद राजनीति में बढ़ता गया।

कांग्रेस से BJP तक का सफर

हिमंता बिस्वा सरमा ने अपने करियर में बड़ा राजनीतिक बदलाव भी किया। पहले कांग्रेस में रहे 2015 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए इसके बाद उनका राजनीतिक ग्राफ तेजी से ऊपर गया 2021 में वह असम के मुख्यमंत्री बने। हिमंता बिस्वा सरमा की कहानी यह दिखाती है कि अगर इरादे मजबूत हों तो सपने जरूर पूरे होते हैं। एक युवा नेता का सपना आज मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच चुका है, जो लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बन गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Political Kissa: जब CM हाउस को लेकर भिड़ गए थे नीतीश कुमार और जीतन राम मांझी, बंगले पर तैनात करनी पड़ी थी पुलिस फोर्स-...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में सत्ता की लड़ाई सिर्फ कुर्सी तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि मुख्यमंत्री आवास भी उतना ही अहम...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

सामने आ गई तारीख! इस दिन से बंद हो जाएगी पेट्रोल बाइक, इस राज्य में सिर्फ चलेंगी EV

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली अब पूरी...

Hantavirus को लेकर WHO ने दी सफाई, कहा- यह COVID-19 जैसी नई महामारी नहीं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दुनिया में Hantavirus को लेकर बढ़ती...

Neha Sharma Bold Look: ब्लैक लेस आउटफिट में दिखा अभिनेत्री का ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज

Neha Sharma बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में गिनी जाती...

पश्चिम बंगाल के अगले CM होंगे Suvendu Adhikari, कल होगा शपथग्रहण समारोह

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा...

क्या तमिलनाडु के नए CM बनेंगे Vijay? CPM-CPI और VCK के समर्थन से बदले सियासी समीकरण

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵