नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। शादी का सीजन अब शुरू ही होने वाला है. ऐसे में आपको भी घर में या दोस्त की वेंडिग अटैंड करनी होगी। जिसमें हर एक महिला की ख्वाहिस होती है कि वे दूसरों से हटकर दिखें। इसके लिए वे अपने कपड़े से लेकर सैंडल व ज्वेलरी तक स्टाइलिश व ट्रेंडिंग खरीदती है। इसके साथ ही कई महिलाएं पार्लर जाकर फेशियल भी करवाती हैं। लेकिन अगर आपके पास भी समय और बजट का अभाव है तो ऐसे में जाने घर पर ही इन आसान टिप्स एंड ट्रिक्स से नेचुरल स्किन ग्लो पाने का तरीका ।
बेदाग निखरी ग्लोइंग कारगर टिप्स
वेडिंग सीजन शुरु होते ही अक्सर बिजी शेड्यूल के कारण आपके पास पार्लर जाने का समय नही होता, ऐसे में कैसे पाएं पार्लर जैसा बेदाग निखरी ग्लोइंग स्किन आइए जानते है ये कारगर टिप्स ।
सही स्किन केयर रूटीन
गर्मी और धूप से अक्सर स्किन डैमेज होने लगती है, ऐसे में शादी में जाना हो तब तो और टेंशन हो जाता है, खासकर तब जब आपके पास पार्लर जाकर फेशियल और क्लींजिंग करने का समय नहीं है, इसके लिए घर पर ही स्क्रब कर अपने स्किन टाइप के अनुसार फेस पैक लगाएं। लेकिन इसमें एक सावधानी अवश्य रखें अगर आपके फेस पर पिंपल ज्यादा हैं तो स्क्रब करने से बचें । साथ ही फेस मसाज कर स्टीम जरुर ले।
घरेलू नुस्खे अपनाएं
अगर आपकी स्किन पर ज्यादा दाग-धब्बे हैं तो आप चेहरे पर आलू घिसकर उसका रस लगा सकती है, इससे आपकी स्किन को नेचुरल तरह से पोषण मिलता है इसके अलावा हल्दी, बेसन या मुल्तानी मिट्टी चंदन जैसे फेस पैक का यूज कर सकती है। लेकिन इन सब में अपनी स्किन टाइप अनुसार ही सारे चीजों का इस्तेमाल करें।
मसाज या फेशियल एक्सरसाइज
गर्मी में फेस क्लींजिंग करना भी बेहद जरुरी होता है, इसके लिए आपको फेस सीरम या ऑयल या बर्फ से चेहरे की सही तरीके से मसाज अवश्य करना चाहिए। इसके लिए आप कोई फेस रोलर का इस्तेमाल भी कर सकते है, इसके अलावा स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग बनाने के लिए फेशियल एक्सरसाइज भी करना चाहिए, इससे आपकी स्किन में अच्छी तरह से खून का बहाव होता है साथ ही रिलैक्स भी महसूस होता है।




