नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) शुरू हो गई है ऐसे में अगर आप सोच रही हैं कि अगर आपको 9 दिन तक व्रत रखना है। तो क्या ऐसा खान-पान होना चाहिए और नवरात्रि के समय में ऐसा क्या बनाएं जो आप बड़े ही आसानी से खा सकें। तो आपकी यह चिंता हम दूर करने के लिए आए हैं हम ऐसे ही कुछ पकवान लेकर आए हैं जिन्हें आप 9 दिनों तक बड़े ही आसानी से अपने घर पर ही बना सकती हैं।व्रत रखने वाले लोग इस समय खास तरह के पकवान खाते हैं, जो न केवल स्वादिष्ट होते हैं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होते हैं। तो चलिए उनके बारे में आपको बताते हैं।
साबूदाना खिचड़ी
साबूदाना की खिचड़ी खाना और बनाना काफी फायदामंद हो सकता है। इसमें ज्यादा समय भी नहीं लगता और यह आसानी से घर पर ही बन जाती है यह काफी स्वादिष्ट भी होती है। साबूदाना खिचड़ी नवरात्रि के व्रत में एक प्रमुख पकवान है। इसमें मसालेदार आलू, मूंगफली और करी पत्ते डालकर स्वाद बढ़ाया जाता है। यह शरीर को ऊर्जा देती है और पेट को हल्का बनाए रखती है।
आलू की टिक्की
नवरात्रि के समय आप आलू की टिक्की भी बन सकती हैं यह भी काफी फायदेमंद होती है। आलू टिक्की भी व्रत के दौरान बनानी जाने वाली एक खास डिश है। इसे जल्दी तैयार किया जा सकता है और इसमें आलू, धनिया, हरी मिर्च और सेंधा नमक डालकर स्वादिष्ट बनाया जाता है। यह चटनी के साथ सर्व किया जाती है।
कुट्टू का हलवा
कई सालों से हम अपने घर में देखते आ रहे हैं कुट्टू का हलवा पुराने जमाने से ही हमारे घरों में बनता चला आ रहा है। व्रत में ही बनाने के लिए काफी आसान विधि मानी जाती है और यह काफी अच्छा पकवान होता है इसे आप माता रानी को भी भोग में लगा सकती है।कुट्टू का आटा नवरात्रि में व्रति के लिए एक प्रमुख आहार होता है।कुट्टू का हलवा चुटकियों में तैयार हो जाता है और यह मीठा खाने का मन होने पर एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें घी, कुट्टू का आटा, चीनी और ड्राई फ्रूट्स डाले जाते हैं।




