back to top
24.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Navratri में बना रही हैं साबूदाना की खिचड़ी, तब उपयोग करें इस रेसिपी का

अगर आप Navaratri के समय साबूदाने की खिचड़ी बनाने की सोच रही है और आपको इसकी सही रेसिपी नहीं आती है तो चलिए उसके बारे में हम आपको बताते हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नवरात्रि (Navaratri) के दौरान व्रत का खाना बनाना बिल्कुल भी आसान नहीं होता है। इस दौरान आपको कई चीजों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। अगर आप व्रत के दौरान साबूदाना की खिचड़ी बनाने की सोच रही हैं। तब आपको इसके लिए इसकी अच्छी रेसिपी जरूर पता होनी चाहिए ताकि आपकी खिचड़ी अच्छी और खिली-खिली बने और इसमें अच्छा स्वाद भी आएं। तो चलिए बिना देरी के इसकी खास रेसिपी जानते हैं।

साबूदाना की खिचड़ी की रेसिपी

साबूदाना की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले आपको इसमें लगने वाली सामग्री की जरूरत पड़ेगी तो चलिए उसके बारे में पहले जान लेते हैं।

1 कप साबूदाना
1/2 कप मूंगफली (भुनी और दरदरी पिसी हुई)
1-2 उबले आलू (कटे हुए)
2 हरी मिर्च (बारीक कटी)
1 छोटा चम्मच जीरा
सेंधा नमक स्वादानुसार
1/2 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 बड़ा चम्मच घी
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
हरा धनिया सजाने के लिए
1 इंच कटी हुई अदरक
1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर

भिगोकर रखें साबूदाना

अगर आप सुबह साबूदाना की खिचड़ी बनाना चाहते हैं तो रात में ही साबूदाना को पानी से डॉकर अच्छे से भिगोकर रख दें ताकि सुबह यह खिला-खिला रहे और आप इसे अच्छे से बना सकेंगी। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि पानी बहुत ज्यादा ना हो इतना पानी हो कि साबूदाना उसमें भीग रहे बस।

साबूदाना की खिचड़ी बनने की विधि

साबूदाना बनाने से पहले आपको मूंगफली को भूनकर उसका छिलका हटा लें और दरदरा पीस लें।इसके बाद कढ़ाही में घी या तेल गरम करें। उसमें जीरा डालें। जीरा चटकने लगे तो हरी मिर्च और करी पत्ता डालें।
कटे हुए उबले आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

अब भीगा हुआ साबूदाना डालें और अच्छी तरह मिलाएं। फिर पिसी हुई मूंगफली और सेंधा नमक डालकर 3–5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि चिपके नहीं।जब साबूदाना का रंग अच्छा दिखने लगे थोड़ा सुनहरा दिखने लगे, तब गैस बंद करें। ऊपर से नींबू का रस और हरा धनिया डालें।

Advertisementspot_img

Also Read:

Shardiya Navrtri 2023: नवरात्र के पावन अवसर पर व्रत में बनाये इस रेसेपी से आलू , आनंद आ जाएगा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है नवरात्रि के इन पवन नौ दिनों में माता रानी के भक्ति अपनी भक्ति में...
spot_img

Latest Stories

इस दिन से खुलेगा केदारनाथ का कपाट, जानिए 6 महीने क्यों बंद रहता है मंदिर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केदारनाथ मंदिर (Kedarnath Dham) जो...

रुचिका नाम का मतलब- Ruchika Name Meaning

Meaning of Ruchika / रुचिका नाम का मतलब: Bright,...

IPL 2026: मिचेल स्टार्क की एंट्री पर सस्पेंस के बीच Hemang Badani ने दिया अपडेट, NOC का इंतजार कर रही है DC

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵