back to top
29.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL के सबसे महंगे कप्तान पैट कमिंस; 7वें नंबर पर Dhoni, पांड्या-पंत और गिल का भी जानें स्थान

Most Expensive Captain of IPL: आईपीएल सीजन 17 कल यानी 22 मार्च से शुरू हो जाएगा। सभी टीमों के कप्तान अपने खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस सेशन में नजर आए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल सीजन 17 कल यानी 22 मार्च से शुरू हो जाएगा। सभी टीमों के कप्तान अपने खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस सेशन में नजर आए हैं। कुछ ऐसे कप्तान हैं, जिन पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। इनमें पहले नंबर पर ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान और आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस हैं। कमिंस आईपीएल के सबसे महंगे कप्तान हैं। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपए में पैट कमिंस को खरीदा है। कमिंस ने कुछ महीने पहले ऑस्ट्रेलिया को वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेता बनाया था। IPL में कमिंस ने 42 मैच खेले हैं, जिनमें 45 विकेट झटके हैं।

केएल राहुल (LSG)-17 करोड़ रुपए

चोट के कारण केएल राहुल पिछले सीजन में आधे मैच नहीं खेल सके थे। अब भी उनके घुटने में समस्या है। वैसे, वह इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स से खेलेंगे। उन्हें एक सीजन के लिए 17 करोड़ रुपए मिले हैं। राहुल ने IPL में 118 मैच खेले हैं। इनमें 46.78 की औसत से 4163 रन बनाए हैं।

ऋषभ पंत (DC)-16 करोड़ रुपए

दिसंबर 2022 में ऋषभ पंत कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हुए थे। वह पिछला सीजन नहीं खेल सके थे। हाल में बीसीसीआई ने ऋषभ पंत को दोबारा क्रिकेट खेलने के लिए मंजूरी दी है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें दोबारा कप्तानी सौंपी है। उन्हें एक सीजन खेलने के लिए 16 करोड़ रुपए मिलते हैं। पंत ने IPL में 98 मैचों में 2,838 रन बनाए हैं।

हार्दिक पांड्या (MI)-15 करोड़ रुपए

हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के कप्तान थे। इस बार मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाया है। पांड्या को गुजरात टीम में भी 15 करोड़ रुपए मिलते थे। मुंबई इंडियंस भी इतनी रकम दी है। पांड्या ने IPL में 123 मैच खेले हैं। अब तक 2309 रन बनाए और 53 विकेट चटकाए हैं।

संजू सैमसन (RR)-14 करोड़ रुपए

साल 2021 से राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी संजू सैमसन कर रहे हैं। RR ने 17वें सीजन के लिए भी उन्हें रिटेन किया है। उन्हें 14 करोड़ रुपए मिलते हैं। सैमसन ने IPL में 152 मैचों में 3888 रन जड़े हैं।

एमएस धोनी (CSK)-12 करोड़ रुपए

एमएस धोनी 2018 से 2022 तक CSK में 15 करोड़ रुपए पर थे। 2023 से वह 12 करोड़ रुपए लेकर खेल रहे हैं। उन्होंने IPL कॅरियर में 250 मैच खेलकर 5082 रन बनाए हैं।

शिखर धवन (PBKS)-8.25 करोड़ रुपए

शिखर धवन पंजाब किंग्स की कप्तानी करते दिखेंगे। उनकी सैलरी 8.25 करोड़ है। उन्होंने लीग में 217 मैच खेलकर 6617 रन बनाए हैं।

शुभमन गिल (GT)-8 करोड़ रुपए

पांड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस की कप्तानी मिली है। गिल को 2021 तक KKR में 1.8 करोड़ मिलते थे। गुजरात में भी इतनी ही रकम मिल रही है। गिल ने IPL में 91 मैच खेलकर 2790 रन बनाए हैं।

फाफ डु प्लेसिस (RCB)-7 करोड़ रुपए

RCB के कप्तान फाफ डु प्लेसिस हैं। 2022 में टीम का कप्तान बनने के बाद उन्हें 7 करोड़ रुपए दिए जा रहे हैं। उन्होंने IPL में 130 मैच खेलकर 4133 रन बनाए हैं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

…तो भारत नहीं आएंगे विदेशी खिलाड़ी? Iran-Israel War के बीच IPL फ्रेंचाइजियों में माथे पर पड़ी चिंता की लकीरें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। T20 world cup 2026 का समापन जीत के साथ हो चुका है। अब क्रिकेट फैंस को इंतजार है IPL 2026 के...
spot_img

Latest Stories

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...