back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मुंबई इंडियंस पर मंडराया संकट, फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए मिस्टर 360, इसी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई थी धूल

Surya Kumar Yadav Fails Fitness Test : आईपीएल सीजन 17 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 24 मार्च को खेला जाएगा। मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली, रफ्तार। आईपीएल सीजन 17 में मुंबई इंडियंस का पहला मैच 24 मार्च को खेला जाएगा। मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा। इससे पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। भारत के मिस्टर 360 नाम से फेमस सूर्य कुमार यादव का 19 मार्च को फिटनेस टेस्ट हुआ था। उसमें उन्हें पास नहीं किया गया। बता दें, दिसंबर 2023 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के बाद से सूर्य कुमार टखने की चोट से परेशान हैं। उन्होंने सर्जरी भी कराई है।

NCA ने फिटनेस टेस्ट में किया फेल

ऐसे कयास पहले से लगाए जा रहे थे कि सूर्य कुमार अनफिट होने की वजह से आईपीएल की शुरुआत के कुछ मैचों से बाहर हो सकते हैं। नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में यादव का फिटनेस टेस्ट हुआ, जिसके बाद डॉक्टर और फिजियो ने उन्हें अभी खेलने की अनुमति नहीं दी है। इसके बाद यह तय हो गया कि वह गुजरात के खिलाफ मैच से बाहर होंगे।

सूर्य कुमार यादव की इंस्टा स्टोरी। surya_kumar_yadav_insta_story.jpg

शुरुआत के 3 मैच नहीं खेल सकते हैं सूर्य कुमार

अगले 2 मैचों में भी उनके खेलने पर संशय है। हालांकि उन पर पूरे सीजन से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है। फिटनेस टेस्ट में फेल होने के बाद यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने दिल टूटने वाला इमोजी शेयर की।

आखिरी बार कब मैदान में उतरे थे सूर्य कुमार?

सूर्य कुमार आखिरी बार पिछले साल दिसंबर में एक टी-20 मैच में मैदान पर उतरे थे। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में सिर्फ 56 गेंद पर 100 रनों की पारी खेली थी। इस पारी में 7 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के भी थे। दोनों टीमों की वह सीरीज 1-1 से बराबरी पर छूटी थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

WPL 2026: मुंबई इंडियंस को यूपी वॉरियर्स से हार के बाद हुआ नुकसान, पहले नंबर की रेस में दबदबा बनाए रखी ये टीम

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के चौथे सीजन में अब तक 8 मैच हो चुके हैं। इस बीच...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...