back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WPL 2024 : वुमेंस क्रिकेट लीग में पहली बार चेज करते हुई हारी MI, मेलैनिंग और जेमिमा ने खेली तूफानी पारी

Delhi Capitals vs Mumbai Indians: वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था।

नई दिल्ली, रफ्तार। वुमेंस प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) में दिल्ली कैपिटल्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज की है। इस सीजन का 12वां मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था। मैच को दिल्ली कैपिटल्स ने 29 रनों से जीत लिया। वहीं, मुंबई टीम को वुमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में चेज करते हुए पहली बार हार देखनी पड़ी।

इन दो खिलाड़ियों ने दिलाई जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान मेग लैनिंग और जेमिमा रोड्रिग्स के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत पहले बल्लेबाजी कर चार विकेट के नुकसान पर 192 रन बनाए। लैनिंग ने छह चौके और दो छक्के की मदद से 38 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेली। इस सीजन में उन्होंने तीसरे अर्धशतक के साथ तीन उपयोगी साझेदारियां की। जेमिमा ने 33 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्के लगाकर नाबाद 69 रन बनाए। टीम को 200 रनों के करीब पहुंचाया।

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों का प्रदर्शन

मुंबई इंडियंस (MI) के लिए पूजा वस्त्रकर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं। उन्होंने चार ओवर गेंद फेंकें और 20 रन देकर एक विकेट लिया। साइका इशाक ने 29 रनों पर एक विकेट, शबनीम इस्माइल ने 46 रनों पर एक विकेट, हेले मैथ्यूज ने 23 रनों पर एक विकेट लिया। बता दें, बेंगलुरु चरण की शानदार सफलता के बाद डब्ल्यूपीएल का कारवां दिल्ली पहुंचा है। यह दिल्ली चरण का पहला मैच था।

MI की बल्लेबाजी फ्लॉप

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही। कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सकी। हेले मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। अमेलिया केर-पूजा वस्त्रकर ने 17-17 रनों का योगदान दिया। कप्तान हरमनप्रीत कौर 6 रन ही बना सकीं।

खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...