WPL 2024: Mumbai Indians ने हासिल की जीत, Royal Challengers Bangalore को 7 विकेट से हराया

महिला मुंबई इंडियंस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला जीत लिया। इस मैच में मुंबई की बल्लेबाजों ने कमाल कर दिखाया।
WPL 2024
WPL 2024Social Media

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क| राॅयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोने के बाद 131 रन बनाया था। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन एलिस ने 44 रन की पारी खेली। उनके अलावा जाॅर्जिया वेयरहम ने 20 गेंदों का सामना कर 27 रन की पारी खेली थी। पैरी और वेयरहम ने छठे विकेट के लिए शानदार खेल दिखाते हुए 52 रन की साझेदारी बनाया था। पूजा वस्त्रकार ने 2 विकेट लिया था। ईसी वोंग और सायका इशाक एक-एक विकेट लेने में कामयाब रही।

मुंबई इंडियंस ने 29 गेंद रहते जीता मुकाबला

कप्तान हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी को सात विकेट से हराया। अमेलिया कर की तूफानी पारी की वजह से मुंबई इंडियंस ने 29 गेंद रहते मुकाबला जीत लिया था। आरसीबी ने पहले खेलते हुए 131/6 का स्कोर बनाया था। जिसको मुंबई इंडियंस ने आसानी से बना लिया। मुंबई का स्कोर 133/3 रहा। आरसीबी ने इस सीजन में दूसरी बार मुकाबला हारा है। यह मुंबई की 4 मैचों में तीसरी जीत मिली है। वहीं बैंगलोर को 4 मैचों में दूसरी हार मिली है।

शानदार तरीके से मुंबई ने किया रन चेज

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 15.1 ओवर में 3 विकेट खोने के बाद 133 रन बनाकर मुकाबला जीता। मुंबई इंडियंस की ओर से अमेलिया केर ने शानदार पारी खेली थी। उन्होंने 24 गेंदों पर ताबड़तोड़ 40 रन की पारी खेली थी। यास्तिका भाटिया ने 15 गेंद में 4 चौको और 2 छक्कों की मदद से 31 रन की शानदार पारी खेली थी।

मुंबई की बल्लबाजों ने किया कमाल

मुंबई इंडियंस की तरफ से साइवर ब्रंट ने 25 गेंदों पर 27 रन की पारी खेली थी। वहींं हेले मैथ्यूज ने 21 गेंदों पर 26 रन बनाया था। अमेलिया और ब्रंट ने तीसरे विकेट ने लिए 49 रन की साझेारी बनाया था। भाटिया और मैथ्यूज ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़ा था। टीम को शानदार शुरुआत दिलाया था। आरसीबी की ओर से जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल और सोफी डिवाइन को एक-एक विकेट प्राप्त किया था।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in