back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IPL 2024: आईपीएल दर्शकों के लिए खुशखबरी, ऋषभ पंत ऑक्शन में उतरेंगे, इस टीम में होगा बदलाव

Rishabh Pant IPL 2024 Auction: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा।

नई दिल्ली, रफ्तार। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का ऑक्शन 19 दिसंबर को होगा। आईपीएल (IPL) के इस सीजन की नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम में बड़े बदलाव की संभावनाएं बन रहीं हैं। उससे पहले टीम के कप्तान ऋषभ पंत वापसी कर सकते हैं। उनके ऑक्शन में उतरने की जानकारी है। ऋषभ इस बार ऑक्शन में मौजूद रहेंगे। उनके उतरने का मतलब यह नहीं है कि उन पर किसी तरह की बोली लगने वाली है। वह अपनी टीम दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी टेबल पर ऑक्शन के दौरान मौजूद रहेंगे।

ऋषभ की देखरेख में तैयार होगी दिल्ली टीम

ऋषभ पंत ऑक्शन में मौजूद होंगे तो निश्चित है कि उनकी देखरेख में ही दिल्ली टीम तैयार की जाएगी। ऐसे में टीम में कई बड़े बदलाव भी दिख सकते हैं। टीम के पास 9 स्लॉट नीलामी के लिए बाकी हैं, जिसमें से चार विदेशी खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। टीम के पास 28.95 करोड़ रुपए खर्च करने को बाकी हैं।

कप्तानी करेंगे ऋषभ पंत?

आईपीएल 2024 में ऋषभ पंत के रोल को लेकर चर्चा हो रही थी। चर्चा थी कि वह बतौर इम्पैक्ट प्लेयर टीम के साथ रह सकते हैं। अब खबरें हैं कि वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे, लेकिन वह शायद बतौर विकेटकीपर आगामी टूर्नामेंट में नहीं खेल पाएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स का मौजूदा स्क्वॉड

डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, ललित यादव, खलील अहमद, पृथ्वी शॉ, यश ढुल, अभिषेक पोरेल, इशांत शर्मा, लुंगी एनगिडी, प्रवीण दुबे, विक्की ओस्टवाल।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...