back to top
18.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rishabh Pant Comeback: वर्ल्ड कप से पहले इंडियन फैंस के लिए खुशखबरी, तेजी से रिकवर हो रहे ऋषभ पंत

ऋषभ पंत इन दिनों एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। अब पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी रिकवरी से जुड़े पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर किए हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज डेस्क। टीम इंडिया को उस समय बड़ा झटका लगा था जब पिछले साल एक कार दुर्घटना में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत घायल हो गए थे। इसके बाद पंत को घुटने की सर्जरी भी करवानी पड़ी थी। ऋषभ पंत इन दिनों एनसीए में रिहैब कर रहे हैं। अब पंत ने सोशल मीडिया पर अपनी रिकवरी से जुड़े पोस्ट भी फैंस के साथ शेयर किए हैं।

पंत ने सोशल मीडिया पर दिया अपडेट

एक पोस्ट में पंत लाठी के सहारे स्ट्रेचिंग करने की कोशिश करते दिख रहे हैं। वहीं दूसरे पोस्ट में एक वीडियो है और इसमें वह अब बिना सहारे के सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। पंत की रिकवरी भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की बात मानी जा सकती है।

तेजी से रिकवरी कर रहे हैं पंत

ऋषभ पंत के टीम से बाहर रहने पर इसका असर भारतीय टीम के संतुलन पर भी दिखाई दिया है। पंत के घुटने की दूसरी सर्जरी को डॉक्टरों ने उनकी रिकवरी को देखते हुए टाल दिया था। बता दें कि अभी पंत विशेषज्ञों की निगरानी में बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

IND vs SA: टेस्ट सीरीज की हार पर ऋषभ पंत का भावुक संदेश, देश से मांगी माफी, बोले- दिल टूट गया है

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हुई टेस्ट सीरीज टीम इंडिया के लिए बेहद निराशाजनक रही। दोनों मैचों...
spot_img

Latest Stories

क्यों है वैष्णो देवी की इतनी मान्यता, जानिए माता रानी से जुड़ी कहानी और कथा

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। नवरात्रि का पर्व चल रहा ऐसे...

मिलिंद नाम का मतलब- Milind Name Meaning

Milind Name Meaning - मिलिंद नाम का मतलब: Honeybee/मधुमक्खी Origin...

चैत्र नवरात्रि अष्टमी कब है? जानें कन्या पूजन की सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) हिन्दू...

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल का सबसे अमीर विधायक कौन? जानिए कितनी है नेटवर्थ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। साल 2026 के विधानसभा चुनावों से...