back to top
30.1 C
New Delhi
Wednesday, March 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फैन ने Dhoni को दिया बेहद खास गिफ्ट, 100 फीट ऊंचा कटआउट Viral

MS Dhoni Birthday : महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। माही के नेतृत्व में टीम टेस्ट में नंबर-1 टीम बनी।

नई दिल्ली, रफ्तार। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज 43वां जन्मदिन हैं। एक दिन पहले माही ने शादी की सालगिरह मनाई थी। क्रिकेटर के जन्मदिन पर एक तेलुगु फैन ने उन्हें खास तोहफा दिया। फैन ने धोनी का 100 फीट ऊंचा कट आउट बनवाया है, जो सोशल मीडिया पर छाया है। बता दें, 7 जुलाई 1981 को माही का जन्म बिहार के रांची में हुआ है। धोनी की कप्तानी में भारत ने कई बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। इनमें प्रमुख रूप से टी-20 वर्ल्ड कप, वनडे वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी शामिल हैं। कैप्टन कूल की कप्तानी में टीम टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-1 बनी। आईपीएल में भी माही की कप्तानी सफल रही। उनकी टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने रिकॉर्ड 5 बार खिताब जीता। 

वायरल हो रहा कट आउट

धोनी का 100 फीट उंचा कट आउट खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, माही के तेलुगु फैंस ने कट आउट को बनाया है। यह कट आउट खूब सुर्खियां बटोर रहा। सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट्स क रहे हैं।

धोनी का कॅरियर

धोनी ने 90 टेस्ट मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। वह राष्ट्रीय टीम के लिए 350 वनडे और 98 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन और वनडे में 87.56 की स्ट्राइक रेट और 50.58 की औसत से 10773 रन दर्ज हैं। टी-20 मैचों में 126.13 की स्ट्राइक रेट और 37.6 की औसत से 1617 रन बनाए हैं।

IPL के सबसे सफल कप्तान

धोनी IPL इतिहास के सबसे कामयाब कप्तानों में एक हैं। IPL के 264 मैचों में माही ने 137.54 की स्ट्राइक रेट और 39.13 की औसत से 5243 रन जड़े हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने रिकॉर्ड 5 बार आईपीएल ट्रॉफी जीती है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- https://www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...

IPL 2026 से पहले BCCI ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानिए क्या है ये साढ़े तीन घंटे वाला नया नियम?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के शुरू...

Anurag Dobhal ने खुद दिया अपना हेल्थ अपडेट, बोले एक नया जन्म मिला है

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। यूट्यूबर अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal),...

Stock Market Today: तीसरे दिन भी झूम उठा शेयर बाजार, Sensex 410 अंक उछला, Nifty 23,672 के पार

नई दिल्ली, रफतार डेस्क। बुधवार, 18 मार्च को भारतीय...

Hindu Population Iran: ईरान में हिंदू आबादी कितनी? क्या वहां हैं मंदिर, जानिए पूरी सच्चाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के...

ईद से पहले अपनी स्क्रीन का इस प्रकार रखें ध्यान, ग्लोइंग दिखेगा चेहरा

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ईद का त्यौहार नजदीक है...

Vastu Tips: तुलसी का पौधा बनाएगा आपको मालामाल, बस करें ये खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...