नई दिल्ली, रफ्तार। दिग्गज विकेटकीपर एवं बल्लेबाज एमएस धोनी की पहचान शांत स्वभाव और शानदार कप्तानी के लिए होती है। धोनी ने सीएसके को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी दिलाई है। आईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी से मिली हार के बाद सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी ने कहा है कि आप उतार-चढ़ाव के दौरान उदाहरण बनकर नेतृत्व करते हैं, क्योंकि जब आप सफल होते हैं तो यह कहना आसान होता है कि हम यही करते हैं। मगर, जब कठिन समय होता है तो यह वास्तविक समय होता है और आपको उस बात पर चलना होता है-उन क्षणों में आप अब भी वही हैं तो उस समय आप सम्मान अर्जित करते हैं। माही के इस बयान से क्रिकेट जगत में खलबली मच गई है। लोग यह समझ नहीं पा रहे कि धोनी ने सम्मान कमाने की बात किस कप्तान या खिलाड़ी को लेकर कही है।
इस IPL में Dhoni की स्ट्राइक रेट 220.54
बता दें, इस आईपीएल में धोनी ने 14 मैचों की 11 पारियों में 220.54 की स्ट्राइक रेट और 53.67 की औसत से 161 रन जड़े हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मैच में धोनी ने करीब चार ओवर तक बल्लेबाजी कर 192.31 की स्ट्राइक रेट से 25 रन बनाए थे। बता दें, अब क्वालीफायर 1 में आरसीबी का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा।
सम्मान कमाना पड़ता है, जबरदस्ती नहीं पा सकते: धोनी
धोनी ने यह भी कहा कि अहम बात है कि आपको उन लोगों का सम्मान पाने की जरूरत है जिनका आप नेतृत्व कर रहे हैं। आप सम्मान की मांग या आदेश नहीं दे सकते। यह कमाने की चीज है। मेरे पास संस्थान में एक पद हो सकता है और इसका सम्मान होना चाहिए, लेकिन उस कुर्सी पर बैठे व्यक्ति को वह सम्मान कमाने की जरूरत है। मैं नहीं कह सकता कि आपको मेरा सम्मान करने की जरूरत है, क्योंकि मैं इस कुर्सी पर बैठा हूं।
प्लेऑफ से बाहर होने पर माही की चुप्पी से सभी हैरान
सीएसके को दिल तोड़ने वाली हार झेलने के बाद, सभी की निगाहें और कैमरे धोनी पर थी। सभी धोनी द्वारा धैर्यपूर्वक उनके भविष्य के बारे में संकेत देने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, माही ने चुप्पी साध रखी थी, जिससे उनके फैंस अचरज में थे। गौरतलब है कि 2008 में चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा अनुबंधित होने के बाद धोनी का नाम सीएसके का पर्याय बन गया है। वह विकेटकीपर-बल्लेबाज, कप्तान के रूप में टीम की सफलता के लिए आवश्यक थे।
रोहित शर्मा और धोनी का समान रिकॉर्ड
पांच आईपीएल खिताब के साथ धोनी और मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस टूर्नामेंट में सबसे सफल कप्तानी मामले में बराबरी पर हैं। माही ने इसी आईपीएल में सीएसके की कमान रुतुराज गायकवाड़ को सौंपी है।
अन्य ख़बरों के लिए क्लिक करें – www.raftaar.in





