back to top
36.1 C
New Delhi
Tuesday, April 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

द हंड्रेड में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को खरीदने पर मचे बवाल के बाद काव्या मारन की सनराइजर्स का X अकाउंट बद

काव्या मारन ने द हंड्रेड की नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया था जिसके बाद उनका चौतरफा विरोध हो रहा है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने को है। हर क्रिकेट फैन उत्साहित नजर आ रहा है। हालांकि इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद की मालिकन काव्या मारन के साथ एक विवाद जुड़ गया है। दरअसल, इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में सनराइजर्स ग्रुप की फ्रेन्चाइजी ने पाकिस्तान के खिलाड़ी अबरार अहमद को अपनी टीम में शामिल किया है। इस पूरे विवाद के सामने आने के बाद सनराइजर्स लीड्स का सोशल मीडिया अकाउंट अचानक सस्पेंड हो गया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।

गुरुवार 12 मार्च को इंग्लैंड में द हंड्रेड के मेंस टूर्नामेंट में पहली बार प्लेयर्स ऑक्शन का आयोजन हुआ। इसमें पाकिस्तान के लेग स्पिनर अबरार अहमद को सनराइजर्स लीड्स ने 1,90,000 पाउंड यानि करीब 2.3 करोड़ भारतीय रुपये की मोटी रकम देकर खरीदा। काव्या मारन भी इस दौरान ऑक्शन टेबल पर अपनी फ्रेंचाइजी के साथ बैठीं थी और जैसे ही टीम ने ये फैसला लिया, इसने चर्चा बटोर ली और सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। बता दें कि नीलामी के दौरान 4 फ्रेन्चाइजी के मालिक भारतीय थे लेकिन केवल काव्या मारन की फ्रेन्चाइजी ने ही पाकिस्तानी खिलाड़ी पर दांव खेला है।

सनराइजर्स लीड्स का X अकाउंट सस्पेंड

पाकिस्तानी खिलाड़ी अबरार को अपनी टीम में शामिल करने के बाद काव्या मारन फैंस के निशाने पर आ गई थी। फैंस ने काव्या और फ्रेन्चाइजी की सोशल मीडिया पर जमकर क्लास लगाई। इसके बाद ही फ्रेन्चाइजी के एक्स अकाउंट भी सस्पेंड हो गया। फ्रेंचाइजी के अकाउंट पर लिखा आ रहा है कि इसे X के नियमों के उल्लंघन के कारण इसे सस्पेंड किया गया। हालांकि, किस नियम का उल्लंघन किया गया, क्यों अकाउंट सस्पेंड हुआ, ये फिलहाल साफ नहीं है। लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तानी अबरार अहमद को खरीदने के बाद उनके अकाउंट को मास रिपोर्ट किया गया है जिसके कारण उनके अकाउंट को बंद कर दिया गया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Praful Hinge: 13 साल की उम्र में शुरू किया क्रिकेट, लेदर बॉल देखी तक नहीं; पहले ही लिख लिया था…डेब्यू में 4-5 विकेट लूंगा,...

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। डेस्क Praful Hinge ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में ऐसा प्रदर्शन किया, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। Indian Premier...
spot_img

Latest Stories

CBSE 10th Result 2026: आज जारी हो सकते हैं नतीजे, DigiLocker और UMANG से ऐसे करें तुरंत चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। CBSE कक्षा 10वीं के लाखों छात्रों...

Dr. BR Ambedkar: कितनी पढ़ाई की और कौन-कौन से ऐतिहासिक काम से बने प्रेरणास्त्रोत

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Dr. BR Ambedkar भारतीय इतिहास के...

फिल्म Dacoit की कमाई नहीं पकड़ रही रफ्तार, जानिए अब तक कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'मृणाल ठाकुर' (Mrunal Thakur) और...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵