नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2024-25 सीज़न के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट जारी कर दी है। इस बार कुल 34 खिलाड़ियों को कॉन्ट्रैक्ट में जगह मिली है। खास बात ये है कि श्रेयस अय्यर की वापसी हुई है और उन्हें ग्रेड बी में शामिल किया गया है। वहीं, ईशान किशन और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ियों को भी लिस्ट में जगह दी गई है।
A+ ग्रेड: में शामिल भारतीय क्रिकेटर्स
इस बार भी चार खिलाड़ियों को A+ ग्रेड में शामिल किया गया है। ये वो खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए सबसे अहम माने जाते हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा।
A ग्रेड: पंत को प्रमोशन, हार्दिक और गिल को भी बरकरार रखा गया
A ग्रेड में उन खिलाड़ियों को रखा गया है जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन सभी फॉर्मेट में नहीं खेलते। सबसे खास बात ये है कि ऋषभ पंत की वापसी के साथ उन्हें A ग्रेड में प्रमोट किया गया है। मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत शामिल है।
B ग्रेड: सूर्यकुमार और यशस्वी जैसे खिलाड़ियों को मिली जगह
B ग्रेड में ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो लिमिटेड ओवर्स फॉर्मेट में ज्यादा सक्रिय हैं। सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर को शामिल किया गया है।
C ग्रेड: फ्रेश टैलेंट को मिला मौका
C ग्रेड में युवा और कुछ हालिया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को रखा गया है। इस बार कई नई एंट्री भी देखने को मिली है। रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार ,संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप और वरुण चक्रवर्ती, हर्षित को शामिल किया गया है।
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की वापसी
पिछले साल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए गए ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को इस बार फिर से अनुबंध में शामिल किया गया है। श्रेयस को ग्रेड B और ईशान को ग्रेड C में रखा गया है। इस बार बीसीसीआई ने ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश रेड्डी, अभिषेक शर्मा और हर्षित राणा जैसे उभरते खिलाड़ियों को भी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट में शामिल किया है, जो भविष्य के लिए अच्छा संकेत है।
नए चेहरों को मिला मौका
इस साल की लिस्ट में कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। अभिषेक शर्मा, हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी जैसे खिलाड़ियों का नाम देख कर साफ है कि BCCI आने वाले समय में नए टैलेंट पर भरोसा दिखा रही है।




