back to top
24.1 C
New Delhi
Friday, April 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Sachin Tendulkar और Kohli के पहले शतक में कमाल का संयोग, IPL के रोचक फैक्ट जानें

IPL History: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हमेशा विराट कोहली के आदर्श रहे हैं। सचिन और विराट भारतीय क्रिकेट के सर्वकालीन महान बल्‍लेबाजों में शुमार हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर हमेशा विराट कोहली के आदर्श रहे हैं। सचिन और विराट भारतीय क्रिकेट के सर्वकालीन महान बल्‍लेबाजों में शुमार हैं। पिछले साल वर्ल्‍ड कप में विराट ने सचिन के वनडे में सबसे अधिक शतक और एक वर्ल्‍ड कप में सबसे अधिक रन बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ा था। इंटरनेशनल मैचों के अलावा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में भी सचिन और विराट ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं। आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होना है। IPL में सचिन ने साल 2008 से साल 2013 तक 78 मैचों में 34.84 की औसत और 119.82 की स्‍ट्राइक रेट से 2334 रन बनाए हैं। इसमें एक शतक भी है। दूसरी ओर कोहली अब भी आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 237 मैचों में 37.25 की औसत और 130.02 की स्ट्राइक रेट से 7 शतक लगाए हैं। दोनों खिलाड़ियों के IPL के पहले शतक से संयोग भी जुड़ा है।

ये हैं कमाल का संयोग

सचिन ने IPL में अपना पहला और इकलौता शतक 15 अप्रैल 2011 को मुंबई इंडियंस की ओर से कोच्चि टस्‍कर्स केरल के खिलाफ लगाया था। विराट ने पहला शतक 24 अप्रैल 2016 को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से गुजरात लायंस के खिलाफ लगाया था। सचिन और विराट के इन शतकों में प्रमुख समानता थी कि दोनों खिलाड़ियों ने पारी की आखिरी गेंद पर शतक लगाए थे। दोनों का स्‍कोर भी समान था। दोनों 100 रन बनाकर नाबाद रहे थे। दोनों ने 60 से अधिक गेंदें खेलकर शतक लगाया था। सचिन ने 66 और विराट ने 63 गेंदें खेलकर शतक पूरा किया था।

दोनों टीम के कप्‍तान और ओपनर थे

दोनों खिलाड़ी मैचों में अपनी टीम के कप्‍तान थे। समानताएं यह भी है कि केरल टस्कर्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस और गुजरात लायंस के खिलाफ रॉयल चैंलेंजर्स, दोनों टीमों ने दो-दो विकेट गंवाए थे। दोनों मैचों में सचिन की MI और‍ विराट की RCB को हार हुई थी। दोनों बैटरों ने आईपीएल में पहली बार उतरी टीमों के खिलाफ स्‍कोर बनाया था। बता दें, साल 2011 के सीजन में कोच्चि टस्‍कर्स और साल 2016 के सीजन में गुजरात लायंस की फ्रेंचाइजी पहली बार टूर्नामेंट में खेली थी।

MI और RCB टीम से बना था एक-एक अर्धशतक

मुंबई इंडियंस और केरल टस्‍कर्स के मैच में सचिन के शतक के अलावा एक अर्धशतक बना था। यह अर्धशतक अंबाटी रायुडू (53) ने बनाया था। इसी तरह आरसीबी और गुजरात लायंस के मैच में भी विराट के शतक के अलावा एक अर्धशतक बना था। विराट की टीम से केएल राहुल ने नाबाद 51 रनों की पारी खेली थी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

IPL 2026 से पहले 10 टीमों ने 70 खिलाड़ियों को किया रिलीज, जानें कौन-कौन है शामिल?

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । आईपीएल 2026 का ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा। सभी दस टीमों ने रिटेंशन लिस्ट जारी की है, लेकिन रिटेन...
spot_img

Latest Stories

सौरव नाम का मतलब – Saurav Name Meaning

Saurav Name Meaning-सौरव नाम का मतलब: Divine, Fragrance, Like...

Nora Fatehi का नया गाना Sajan Re हुआ रिलीज, डांस और स्टाइल ने खींचा सबका ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) का...

UP Farmer Registry Rule: बिना रजिस्ट्रेशन नहीं मिलेगा PM Kisan का पैसा, सरकार सख्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश में किसानों के लिए...

क्या आपने कभी बनाई है मटर के छिलके की ये अनोखी सब्जी? जानिए इसकी खास रेसिपी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मटर में काफी प्रोटीन होता...

WhatsApp Update: अब बिना नंबर बताए कर सकेंगे चैट यूजरनेम फीचर से बढ़ेगी प्राइवेसी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोशल मीडिया मौजूदा समय में संबंधों...

सुबह करें ये प्रोटीन से भरपूर नाश्ता, दिन भर रहेंगे सेहतमंद

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में सेहतमंद...

कॉपी-पेस्ट मैसेज पर घिरे PAK PM Shehbaz Sharif, सोशल मीडिया पर जमकर हुए ट्रोल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PAK PM Shehbaz Sharif एक बार...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵