Sachin Double Hundred: भारतीय क्रिकेट का ऐतिहासिक दिन, सचिन ने जड़ा था दोहरा शतक, मेंस ODI का पहला डबल सेंचुरी

Sachin Tendulkar ODI Double Hundred: आज का दिन यानी 24 फरवरी भारतीय क्रिकेट इतिहास बेहद खास दिन है। 14 साल पहले यानी साल 2010 में इस दिन सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर में इतिहास रचा था।
वनडे में सचिन का दोहरा शतक। आज ही के दिन ग्वालियर में रचा था इतिहास।
वनडे में सचिन का दोहरा शतक। आज ही के दिन ग्वालियर में रचा था इतिहास।रफ्तार।

नई दिल्ली, रफ्तार। आज का दिन यानी 24 फरवरी भारतीय क्रिकेट इतिहास बेहद खास दिन है। 14 साल पहले यानी साल 2010 में इस दिन सचिन तेंदुलकर ने ग्वालियर स्थित कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में इतिहास रचा था। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध नाबाद 200 रन बनाए थे। मेंस ओडीआई के इतिहास का यह पहला दोहरा शतक है। बता दें वनडे क्रिकेट की शुरुआत 5 जनवरी 1971 को हुई थी। इस लिहाज से सचिन ने 39 साल से अधिक का इंतजार खत्म किया था। सचिन से पहले चार्ल्स कोवेंट्री और सईद अनवर जैसे खिलाड़ी दोहरे शतक के बेहद करीब पहुंच कर 200 के बैरियर को टच करने से चूक गए थे। सचिन के दोहरे शतक के बाद कई खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में इस माइलस्टोन को पाया।

147 गेंदों पर बनाए थे 200 रन

सचिन ने 147 गेंदों पर 200 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस ऐतिहासिक पारी में 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे। सचिन ने पाकिस्तान के सईद अनवर और जिम्बाब्वे के चार्ल्स कावेंट्री (194 रन) के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया था। बता दें सचिन ने चार्ल लैंग्वेल्ट की गेंद पर एक रन लेकर ऐतिहासिक दोहरा शतक पूरा किया था। उनकी इस रिकार्ड तोड़ पारी से भारत ने तीन विकेट पर 401 रन बनाए थे। वहीं, जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 42.5 ओवरों में 248 रनों पर ढेर हो गई थी। भारत ने 153 रनों से मैच जीतने के साथ सीरीज भी अपने नाम कर ली थी।

गेल ने भी आज के दिन बनाए थे दोहरा शतक

खास बात है कि 24 फरवरी को क्रिस गेल भी दोहरा शतक जड़े हैं। गेल ने साल 2015 के वनडे वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। उन्होंने 147 गेंदों पर 10 चौके और 16 छक्कों की बदौलत 215 रन बनाए थे। गेल ने महज 138 गेंदों पर दोहरा शतक पूरा कर लिया था।

वनडे इंटरनेशनल में 10 बल्लेबाज लगा चुके हैं दोहरा शतक

भारतीय खिलाड़ियों में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, ईशान किशन, शुभमन गिल दोहरा शतक लगा चुके हैं। विदेशी बल्लेबाजों में श्रीलंका के पथुम निसंका, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल, पाकिस्तान के फखर जमां, न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक:

200 * सचिन तेंदुलकर, साल 2010

219 वीरेंद्र सहवाग, साल 2011

209 रोहित शर्मा, साल 2013

264 रोहित शर्मा, साल 2014

215 क्रिस गेल, साल 2015

237* मार्टिन गुप्टिल, साल 2015

208* रोहित शर्मा, साल 2017

210* फखर जमां, साल 2018

210 ईशान किशन, साल 2022

208 शुभमन गिल, साल 2023

201* ग्लेन मैक्सवेल, साल 2023

210* पथुम निसंका, साल 2024

2013 में लिया था संन्यास

सचिन ने 664 इंटरनेशनल मैचों में रिकॉर्ड 34357 रन बनाए है। उन्होंने 100 शतक और 164 अर्धशतक जड़े हैं। सचिन ने 201 विकेट भी गिराए हैं। छह 6 वर्ल्ड कप में भाग लिया। साल 2011 का वर्ल्ड कप सचिन के लिए काफी यादगार रहा था। तब एमएस धोनी के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने खिताबी जीत हासिल की थी। सचिन ने नवंबर 2013 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in