नई दिल्ली, रफ्तार। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एवं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जल्द आईपीएल 2024 में दिख सकते हैं। आज कोहली एवं उनकी आईपीएल टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बेहद खास दिन है। इस दिन विराट कोहली के RCB के साथ आईपीएल में 16 साल पूरे हुए हैं। कोहली अपने आईपीएल कॅरियर की शुरुआत के साथ से आरसीबी से जुड़े हैं। कोहली ने अब तक एक भी सीजन में RCB का साथ नहीं छोड़ा है।
कोहली ने 2008 में किया था IPL डेब्यू
विराट कोहली ने साल 2008 में IPL डेब्यू किया था। इसी साल कोहली की कप्तानी में अंडर-19 टीम ने World Cup जीता था। इसके बाद ही IPL में डेब्यू के साथ कोहली RCB के साथ जुड़े। तब से अब तक कोहली RCB टीम से ही IPL खेल रहे हैं। अब कोहली की इस वफादारी के लिए आरसीबी ने खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर कर RCB ने लिखा कि वफादारी सबसे ऊपर है। हम आपसे प्यार करते हैं, किंग कोहली।
साल 2016 का IPL विराट के लिए बेहद खास
विराट कोहली के फैंस उनको RCB की जर्सी में देखना चाहते हैं। अब फिर से फैंस कोहली को देखने के लिए बेताब हैं। IPL इतिहास में विराट कोहली ने 237 मैच खेले हैं, जिसकी 229 इनिंग्स में 7263 रन बनाए हैं। कोहली ने 7 शतक और 50 अर्धशतक जड़े हैं। उनके लिए साल 2016 का आईपीएल सीजन बेहद खास रहा था। इस सीजन कोहली के बल्ले से 900 से ज्यादा रन निकले थे। इसके साथ कोहली एक आईपीएल सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए थे।
साल 2022 में छोड़ी थी RCB की कप्तानी
कोहली ने कई सीजन तक आरसीबी की कप्तानी भी की, लेकिन टीम को आईपीएल का खिताब नहीं जिता पाए थे। इसके बाद विराट ने साल 2022 में आरसीबी की कप्तानी छोड़ी। अब आरसीबी की कप्तानी साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर फाफ डु प्लेसिस कर रहे हैं।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in




