back to top
42.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

दिल्ली के संसद परिसर में जुटे 42 देशों के 61 स्पीकर्स, PM मोदी बोले–लोकतंत्र का मतलब है आखिरी व्यक्ति तक सेवा

दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और CSPOC का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में अध्यक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद परिसर में 28वें कॉमनवेल्थ स्पीकर्स और प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस (CSPOC) का उद्घाटन किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र में अध्यक्ष की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। अध्यक्ष खुद कम बोलते हैं, लेकिन सभी की बातों को ध्यान से सुनते हैं और सदन को सही दिशा देते हैं। सम्मेलन की अध्यक्षता लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कर रहे हैं। इस सम्मेलन में कॉमनवेल्थ के 42 देशों से 61 स्पीकर्स और पीठासीन अधिकारी शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा चार अर्ध-स्वायत्त संसदों के प्रतिनिधि भी इसमें भाग ले रहे हैं।

PM मोदी बोले – भारत दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भारत दुनिया की fastest-growing major economy है। उन्होंने बताया भारत में UPI दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल पेमेंट सिस्टम है, भारत दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीन उत्पादक है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा स्टील उत्पादक है, भारत में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। उन्होंने कहा कि जब भारत आजाद हुआ था तब लोगों को शक था कि इतनी विविधता वाला देश लोकतंत्र संभाल पाएगा या नहीं, लेकिन भारत ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र का अर्थ है Last Mile Delivery यानी योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के सबके लिए काम करने की भावना के कारण ही पिछले कुछ वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।

संसद को मजबूत करने पर फोकस

CSPOC में संसद से जुड़े मौजूदा मुद्दों पर चर्चा होगी। इसका मकसद लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करना और संसद के कामकाज को और बेहतर बनाना है। इसमें स्पीकर्स की भूमिका, संसद में तकनीक का इस्तेमाल और जनता की भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर विचार किया जाएगा।

Advertisementspot_img

Also Read:

बिहार में पीएम मोदी की अपील का असर: मंत्री अलग-अलग अंदाज में पहुंचे दफ्तर, पैदल से लेकर ई-रिक्शा तक का सफर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। प्रधानमंत्री की अपील के बाद बिहार में शुक्रवार को मंत्रियों के अलग-अलग अंदाज देखने को मिले। सरकार के कई मंत्री पर्यावरण...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Premanand Maharaj Health Update: बिगड़ी तबीयत के चलते पदयात्रा स्थगित, भक्तों को नहीं होंगे दर्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। वृंदावन के प्रसिद्ध संत Premanand Maharaj...

CSK vs SRH Pitch Report: चेपॉक में स्पिनर्स का चलेगा जादू या बल्लेबाज करेंगे रन बरसात?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स...

Google Pixel 10 की कीमत में बड़ी गिरावट, पहले कभी नहीं मिला इतना सस्ता फोन, जानें नई कीमत और ऑफर्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की...

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते खर्च के बीच कौन सी EV खरीदना रहेगा फायदे का सौदा? जानिए पूरी डिटेल्स

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों...

Pati Patni Aur Woh Do का कैसा रहा प्रदर्शन, जानें पहले वीकेंड कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की...

दिल्ली में बढ़ेगी भीषण गर्मी, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट, 45 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में अब गर्मी लोगों की...

धूप से काली पड़ गई है स्किन, तो इस प्रकार करें ठीक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी का मौसम आते ही...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵