back to top
22.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज रूस के दौरे पर जाएंगे NSA अजीत डोभाल, रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर हो सकती है बातचीत

अक्टूबर में कजान में BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए अजीत डोभाल हिस्सा लेने रूस पहुंचे हैं।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल आज रूस के दौरे पर जाएंगे। अजीत डोभाल के रूस दौरे पर पूरी दुनिया की नजर है। बताया जा रहा है कि इस दौरान NSA रूस-यूक्रेन के बीच पिछले लगभग तीन सालों से चली आ रही जंग को रोकने के लिए मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं। दरअसल हाल ही में रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने कहा था कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने में चीन और भारत अहम भूमिका निभा सकते हैं। अभी रूस में चीन के भी एनएसए मौजूद हैं। इसलिए ये कहा जा रहा है कि अजीत डोभाल रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को खत्म करने में मध्यस्थ की भूमिका निभा सकते हैं।

कजान में BRICS शिखर सम्मेलन का होगा आयोजन

दरअसल अक्टूबर में कजान में BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होना है। सम्मेलन से पहले BRICS NSA की बैठक होती है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए अजीत डोभाल हिस्सा लेने रूस पहुंचे हैं। इस दौरान कयास लगाए जा रहे हैं कि बैठक में डोभाल रूस-यूक्रेन संघर्ष को सुलझाने के लिए भी बातचीत कर सकते हैं। इसके लिए चीनी समकक्ष के साथ एक अलग से मीटिंग होने की भी संभावना जताई जा रही है। 

पुतिन से पीएम मोदी ने की थी शांति प्रस्तावों पर चर्चा

हाल ही में पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन से शांति प्रस्तावों पर चर्चा के लिए फोन पर बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि वो चर्चा के लिए एनएसए को रूस भेजेंगे। इस दौरे पर भारत के एनएसए के अलावा चीन और ब्राजील के भी प्रतिनिधि रहेंगे। इस लिए अजीत डोभाल का ये दौरा बहुत खास माना जा रहा है। ये भी कहा जा रहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर सार्थक चर्चा हो सकती है।

रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से संघर्ष जारी

बता दें कि, रूस और यूक्रेन के बीच फरवरी 2022 से संघर्ष जारी है। इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए कई देशों ने अपील की थी। हाल ही में पुतिन ने रूस और यूक्रेन के संघर्ष पर कहा था कि भारत, ब्राजील और चीन ही वो देश हैं जो इस संकट को सुलझाने के लिए इमानदारी से प्रयास किया है। इसलिए एनएसए का दौरा खास माना जा रहा है।

पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे के बाद पुतिन ने दिया था बयान

बता दें कि, ब्लादिमीर पुतिन ने ये बयान उस समय दिया था जब पीएम मोदी ने यूक्रेन का दौरा किया था और उन्होंने वहां पर संघर्ष के शीघ्र, स्थायी और शांतिपूर्ण समर्थन करने की बात कही थी। वहीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी हाल ही में माना कि रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग को भारत रोक सकता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

ट्रेड से पहले सुरक्षा पर समझौता! अजित डोभाल की रणनीति से भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और कनाडा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के मोर्चे पर सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम...
spot_img

Latest Stories

रेवती नाम का मतलब-Revati Name Meaning

Meaning of Revati / रेवती नाम का मतलब :...

Chaitra Navratri 2026: नवरात्रि से पहले घर लाएं ये चीजें, दूर होंगी कंगाली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र नवरात्रि में माता रानी...

फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग को लेकर टेंशन में गुलाम नबी आजाद, गंभीर जांच की मांग की

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार की रात जम्मू कश्मीर के...

पेट्रोल-डीजल और गैस की किल्लत पर सरकार का एक्शन, अमित शाह की अध्यक्षता में कमिटी बनाई

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में पेट्रोल, डीजल और रसोई...

गर्मियां शुरू होने से पहले घूम आएं ये जगहें, मार्च में घूमने के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च के महीने में न...

इच्छामृत्यु पर बनी इन फिल्मों को देखकर रह जाएंगे हैरान, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आपको बता दें कि, इस...