back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, June 1, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

ट्रेड से पहले सुरक्षा पर समझौता! अजित डोभाल की रणनीति से भारत-कनाडा रिश्तों में नया मोड़

भारत और कनाडा ने व्यापार से पहले सुरक्षा को महत्व देते हुए अपराध और तस्करी के खिलाफ साझा रणनीति अपनाई है, जो आपसी रिश्तों में सुधार की एक नई पहल है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत और कनाडा ने राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून प्रवर्तन के मोर्चे पर सहयोग को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने ड्रग तस्करी और अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क से निपटने के लिए साझा योजना बनाने और विशेष अधिकारियों की नियुक्ति पर सहमति जताई है। यह फैसला शनिवार (7 फरवरी) को कनाडा की राजधानी ओटावा में हुई अहम बैठक में लिया गया, जहां भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और कनाडा की नताली ड्रौइन के बीच विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दों पर तालमेल बढ़ाने और आपसी सहयोग को नए स्तर पर ले जाने पर दोनों पक्ष एकमत दिखे।

तनाव के बाद रिश्तों में नई शुरुआत के संकेत

इन साझा प्रयासों को भारत और कनाडा के रिश्तों में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 2023 में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पैदा हुए राजनयिक तनाव के बाद अब दोनों देश संबंधों को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा का समय भी खास माना जा रहा है, क्योंकि अगले महीने की शुरुआत में ही कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत आने की संभावित योजना बताई जा रही है, जो द्विपक्षीय रिश्तों को नई गति दे सकती है।

तनाव के बाद रिश्तों में नई शुरुआत के संकेत

इन साझा प्रयासों को भारत और कनाडा के रिश्तों में सुधार की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। 2023 में खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर पैदा हुए राजनयिक तनाव के बाद अब दोनों देश संबंधों को दोबारा पटरी पर लाने की कोशिश में जुटे हैं। ऐसे में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की कनाडा यात्रा का समय भी खास माना जा रहा है, क्योंकि अगले महीने की शुरुआत में ही कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत आने की संभावित योजना बताई जा रही है, जो द्विपक्षीय रिश्तों को नई गति दे सकती है।

सुरक्षा सहयोग को लेकर भारत-कनाडा में बनी साझा रणनीति

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अजीत डोभाल और नताली ड्रौइन के बीच हुई मुलाकात की जानकारी देते हुए इसे द्विपक्षीय सुरक्षा वार्ता का अहम हिस्सा बताया है। बैठक में दोनों देशों ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए शुरू की गई पहलों में हुई प्रगति को स्वीकार किया और राष्ट्रीय सुरक्षा व कानून प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर आपसी सहयोग को और मजबूत करने के लिए एक साझा प्लान पर काम करने पर सहमति जताई, जिसे भारत-कनाडा संबंधों में भरोसा बहाली की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

सुरक्षा से लेकर साइबर क्राइम तक भारत-कनाडा की नई पहल

विदेश मंत्रालय के मुताबिक भारत और कनाडा इस बात पर सहमत हुए हैं कि दोनों देशों की संबंधित एजेंसियां अपने कामकाजी रिश्तों को और मजबूत करेंगी और सुरक्षा व कानून प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों के समाधान के लिए संपर्क अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। इस कदम से ड्रग्स की अवैध तस्करी, इंटरनेशनल क्रिमिनल नेटवर्क जैसे मामलों में समय पर खुफिया जानकारी साझा करना आसान होगा। इसके साथ ही दोनों देशों ने साइबर सिक्योरिटी, फ्रॉड, आव्रजन प्रवर्तन और घरेलू कानूनों व अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के तहत सहयोग बढ़ाने पर भी बातचीत जारी रखने पर सहमति जताई है, जिसे द्विपक्षीय संबंधों में नई ऊर्जा के तौर पर देखा जा रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Nia Sharma के हॉट लुक ने फैंस को बनाया दीवाना, फोटोशूट ने ढाया कहर

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। निया शर्मा Nia Sharma टीवी...

बाजार में बढ़े नकली 500 रुपये के नोट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, ऐसे करें पहचान

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय बाजार में नकली नोटों को...

IPL 2026 Final कब और कहां खेला जाएगा? RCB vs GT खिताबी मुकाबले की पूरी डिटेल जानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का इंतजार अब अपने...

हीटवेव में उल्टी-दस्त को न समझें मामूली, इस प्राकर रखें अपना ध्यान

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भीषण गर्मी और हीटवेव के...

Ravivar Mantra: रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, प्रसन्न होंगे भगवान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सूर्य भगवान की पूजा अर्चना...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵