back to top
33.1 C
New Delhi
Monday, April 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनिल अंबानी ग्रुप को बड़ा झटका: CFO अशोक पाल मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, फर्जी बैंक गारंटी का आरोप

ईडी ने रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी अशोक पाल को किया गिरफ्तार, 17,000 करोड़ के कथित ऋण घोटाले से जुड़ा मामला है, अनिल अंबानी से भी हो चुकी है पूछताछ।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अनिल अंबानी के बिजनेस ग्रुप को एक और बड़ा झटका लगा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी (CFO) और कार्यकारी निदेशक अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई फर्जी बैंक गारंटी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में की गई है।अशोक पाल पर आरोप है कि उन्होंने रिलायंस समूह की कंपनियों के जरिए वित्तीय गड़बड़ी की योजना बनाई और उसे अंजाम दिया। ईडी का कहना है कि मामला 17,000 करोड़ रुपये के बैंक लोन घोटाले से जुड़ा है।

क्या है पूरा मामला?

ईडी के मुताबिक, रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड ने करीब 12,524 करोड़ रुपये का लोन लिया था। जांच में सामने आया कि यह रकम बाद में रिलायंस समूह की अन्य कंपनियों में ही ट्रांसफर कर दी गई। इसमें से लगभग 6,931 करोड़ रुपये का लोन NPA घोषित कर दिया गया। यानी यह पैसा वापस नहीं आया। इसी पर CBI ने भी FIR दर्ज की थी और अब ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस आगे बढ़ाया है। ईडी की जांच में दो मुख्य आरोप सामने आए हैं यस बैंक घोटाला (2017–2019): यस बैंक ने अनिल अंबानी समूह की कंपनियों को करीब 3,000 करोड़ रुपये का लोन दिया था, जिसे कथित रूप से गलत तरीके से अन्य कंपनियों में डायवर्ट किया गया। रिलायंस कम्युनिकेशन केस: दूसरी धोखाधड़ी इससे कहीं बड़ी बताई जा रही है, करीब 14,000 करोड़ रुपये की रकम का गलत इस्तेमाल होने का आरोप है।

अनिल अंबानी से भी हुई पूछताछ

बीते दिनों ईडी ने अनिल अंबानी को पूछताछ के लिए बुलाया था। एजेंसी ने इस केस से जुड़े 12 से 13 बैंकों से जानकारी मांगी है कि जब लोन दिया गया था, तब किस तरह की जांच और मंजूरी प्रक्रिया अपनाई गई थी। रिलायंस समूह की कई कंपनियों को लेकर बैंकों ने पहले भी गंभीर टिप्पणियां की हैं। SBI और बैंक ऑफ इंडिया (BOI) पहले ही लोन को फ्रॉड घोषित कर चुके हैं। हाल ही में बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने भी रिलायंस कम्युनिकेशन और अनिल अंबानी से जुड़े लोन खातों को फ्रॉड करार दिया था।

कौन हैं अशोक कुमार पाल?

कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, अशोक कुमार पाल एक अनुभवी चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, जिनके पास 25 साल से अधिक का अनुभव है। वह पिछले सात वर्षों से रिलायंस पावर के CFO के रूप में काम कर रहे थे। अनिल अंबानी समूह पहले से ही वित्तीय संकट से जूझ रहा है। अशोक पाल की गिरफ्तारी इस संकट को और गहरा कर सकती है। ईडी का यह कदम संकेत देता है कि एजेंसियां अब समूह की कंपनियों की फंडिंग और बैंक लोन के इस्तेमाल की गहन जांच कर रही हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Reliance Jio IPO: मार्केट में धमाल मचाने आ रहा है धाकड़ IPO, निवेशकों की बढ़ी धड़कन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रिलायंस ग्रुप की डिजिटल कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) साल 2026 की पहली छमाही में अपना IPO लॉन्च करने के लिए...
spot_img

Latest Stories

GT vs MI: क्या आज खेलेंगे रोहित शर्मा? मैच से पहले बड़ा फिटनेस अपडेट

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में Mumbai Indians और...

Akshay Kumar की फिल्म Bhooth Bangla ने वीकेंड का उठाया फायदा, जानिए कितना हुआ कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की...

गर्मी में डीहाइड्रेशन से बचने के लिए अपनाएं ये तरीके

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में तापमान...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵