back to top
30.1 C
New Delhi
Monday, April 27, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

CBI Raid On Anil Ambani: ED के बाद अब CBI की रडार पर आए अनिल अंबानी, सुबह 7 बजे से उनके आवास पर छापेमारी जारी

मुंबई में RCOM और अनिल अंबानी से जुड़े ठिकानों पर CBI ने छापेमारी की है। इससे पहले ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। मुंबई में 17,000 करोड़ बैंक लोन फ्रॉड में CBI ने कारोबारी अनिल अंबानी के आवास पर छापेमारी की है। सीबीआई की यह कार्यवाई सुबह 7 बजे से जारी है। इससे पहले वह ED की रडार पर भी आ चुके हैं। और उनसे इस मामले में पूछताछ की जा चुकी है।

SBI ने घोषित किया था अकाउंट ‘फ्रॉड’

दरअसल, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 13 जून 2025 को RCOM के खाते को “फ्रॉड” की श्रेणी में रखा था। यह फैसला भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की फ्रॉड रिस्क मैनेजमेंट गाइडलाइन्स और बैंक की बोर्ड-स्वीकृत पॉलिसी के तहत लिया गया। इसके बाद 24 जून को SBI ने इस मामले की रिपोर्ट RBI को सौंपी और सीबीआई में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की।

2000 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

सूत्रों के मुताबिक, CBI ने दर्ज केस में कहा है कि रिलायंस कम्युनिकेशंस की गड़बड़ियों के चलते SBI को 2000 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इसी शिकायत के आधार पर जांच एजेंसी ने अनिल अंबानी और RCOM से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

ED पहले ही कर चुकी है पूछताछ

यह कार्रवाई ऐसे समय हुई है जब कुछ हफ्ते पहले ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अनिल अंबानी से पूछताछ की थी। ईडी ने उनसे उनके समूह की कंपनियों के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग केस में सवाल-जवाब किए थे। यह मामला भी बैंकों से लिए गए हजारों करोड़ रुपये के लोन से जुड़ी कथित धोखाधड़ी पर आधारित है।

सरकार को दी गई थी जानकारी

इस पूरे प्रकरण पर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने पिछले महीने लोकसभा में लिखित जवाब दिया था। उन्होंने कहा था कि SBI ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट RBI को भेज दी है और CBI में शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब CBI ने औपचारिक केस दर्ज कर लिया है और छापेमारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोन फ्रॉड मामले में ED ने अनिल अंबानी पर की बड़ी कार्रवाई, 3,000 करोड़ से अधिक की संपत्तियां की कुर्क

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को लोन फ्रॉड मामले में दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी और उनके रिलायंस ग्रुप...
spot_img

Latest Stories

लू लगने पर मिलते है ये संकेत, इस प्रकार हीटस्ट्रोक से खुद को बचाएं

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में तेज धूप ज्यादा...

आज मोहिनी एकादशी पर इन चीजों का करें दान, विष्णु भगवान होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। आज देश भर में मोहिनी...

Vastu Tips: तरक्की पाने के लिए आज ही करें ये खास उपाय, खुशहाल रहेगा जीवन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। वास्तु शास्त्र हमारे जीवन के...

बोल्ड ब्लैक ड्रेस में Kangna Sharma ने ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में काम...

MSME के 5 बड़े फायदे: छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में छोटे कारोबारियों के लिए...

चॉकलेट ड्रेस में छाया Sara Arjun का जलवा, सोशल मीडिया पर छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) की...

Handcuff Rule: क्या पुलिस किसी को भी हथकड़ी लगा सकती है? बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी से समझिए पूरा कानून

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलिस द्वारा आरोपियों को हथकड़ी लगाने...

LSG vs KKR: इकाना में आज होगी कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 38वां मुकाबला आज...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵