back to top
41.1 C
New Delhi
Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों पर ED की छापेमारी जारी, मुंबई में चल रही है कार्यवाई

कारोबारी अनिल अंबानी की मुश्किलें गुरुवार को उस समय बढ़ गई जब ईडी ने उनसे जुड़ी कंपनियों पर छापेमारी की।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों पर ED ने छापेमारी की है। मुंबई में यह कार्यवाई चल रही है। जानकारी मिली है कि, गुरुवार को केंद्रीय जांच एजेंसी की टीमें उनसे जुड़ी कंपनियों पर रेड के लिए पहुंचीं। 

ईडी ने रिलायंस अनिल अंबानी ग्रुप के खिलाफ जांच के तहत कार्रवाई की है। PMLA के तहत करीब 35 ठिकानों और 50 कंपनियों की जांच चल रही है। साथ ही 25 से ज्यादा लोग भी ईडी के रडार पर हैं। हालांकि, इस दौरान जांच में उनका घर शामिल नहीं है। दिल्ली और मुंबई की ईडी टीम उनके ग्रुप की कंपनियों के परिसर पहुंची हैं।

क्या है कार्रवाई की वजह

 

ये कार्रवाई नेशनल हाउसिंग बैंक, सेबी, नेशनल फाइनेंशियल रिपोर्टिंग अथॉरिटी (NFRA), बैंक ऑफ बड़ौदा और CBI की दो FIR के बाद की गई है। अनिल अंबानी से जुड़ी कंपनियों के कई वरिष्ठ अधिकारियों के परिसरों में भी तलाशी ली जा रही है। मामले में ईडी को जांच में इस बात के सबूत मिले हैं कि यह सार्वजनिक धन की हेराफेरी के लिए रची गई एक सुनियोजित साजिश थी।

अवैध तरीके से हेराफेरी और दुरुपयोग का शक 

इसमें कई संस्थानों, बैंकों, शेयरधारकों और निवेशकों को ठगा गया। घूसखोरी के बिंदुओं से भी जांच की जा रही है, जिसमें यस बैंक के प्रमोटर्स भी संदेहास्पद हैं। साल 2017 से 2019 के बीच यस बैंक से लिए गए करीब 3,000 करोड़ रुपये के ऋण की अवैध तरीके से हेराफेरी और दुरुपयोग का शक है।

अनिल अंबानी क्यों घोषित किए गए फ्रॉड?

बता दें कि, इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने कारोबारी अनिल अंबानी को फ्रॉड घोषित किया था। इस महीने की शुरुआत में अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कम्‍युनिकेशन के लोन अकाउंट को SBI से बड़ा झटका मिला था। SBI ने कंपनी को दिसंबर 2023, मार्च 2024 और सितंबर 2024 में कारण बताओ नोटिस भेजा था। 

एसबीआई की इस कार्रवाई के बाद कंपनी के जवाब की समीक्षा करने के बाद बैंक ने कहा था कि अनिल अंबानी की कंपनी ने अपने लोन की शर्तों का पालन नहीं किया और अपने अकाउंट्स के संचालन में हेराफेरी के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी।

Advertisementspot_img

Also Read:

लोन फ्रॉड मामले में ED ने अनिल अंबानी पर की बड़ी कार्रवाई, 3,000 करोड़ से अधिक की संपत्तियां की कुर्क

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को लोन फ्रॉड मामले में दिग्गज कारोबारी अनिल अंबानी और उनके रिलायंस ग्रुप...
spot_img

Latest Stories

JoSAA Counselling क्या है? IIT-NIT में एडमिशन के लिए क्यों है सबसे जरूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज जैसे...

Assembly Election 2026: बिना CM के भी सत्ता में कांग्रेस, जानिए किन राज्यों में मजबूत पकड़ और पूरी लिस्ट

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा...

Petrol Diesel Price Hike: ₹25 बढ़ोतरी की खबर निकली फर्जी, सरकार ने तोड़ी चुप्पी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में...

Donald Trump ने शेयर किया विवादित लेटर, भारत-चीन पर टिप्पणी से मचा बवाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Donald Trump एक बार फिर विवादों...

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें डायरेक्ट लिंक से चेक

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...

Bhooth Bangla Box Office Day 6: अक्षय कुमार की फिल्म की रफ्तार बरकरार, 100 करोड़ क्लब के करीब

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Akshay Kumar की हॉरर-कॉमेडी फिल्म Bhooth...

OPPO F33 5G: युवाओं के लिए दमदार स्मार्टफोन, हर सेल्फी को बनाए यादगार; जानिए इसमें क्या-क्या है खास

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ...

Atal Pension Yojana: ₹10,000 पेंशन पर बड़ा अपडेट, सरकार कर रही विचार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजना Atal...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵