back to top
40.1 C
New Delhi
Thursday, April 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Stock Market Today: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, , Sensex 600 से ज्यादा अंक टूटा, Nifty भी टमाटर की तरह हुआ लाल

23 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली, जहां सेंसेक्स 600 से ज्यादा अंक टूट गया और निफ्टी 50 भी लाल निशान में रहा। जानें बाजार में गिरावट की वजह, किन सेक्टरों और शेयरों पर पड़ा असर और निवेशकों के लिए क्या संकेत हैं।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गुरुवार, 23 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार खुलते ही निवेशकों को झटका लगा और दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते दिखे।

सेंसेक्स और निफ्टी दोनों लाल निशान में

30 शेयरों वाला BSE Sensex करीब 532 अंक की गिरावट के साथ 77,983 के आसपास खुला। वहीं NSE Nifty 50 भी 175 अंक से ज्यादा गिरकर 24,202 के स्तर पर ओपन हुआ। दिन की शुरुआत से ही बाजार में बिकवाली का दबाव साफ नजर आया, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई।

बुधवार को भी रहा था बाजार कमजोर

इससे पहले बुधवार, 22 अप्रैल को भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। सेंसेक्स 756 अंक टूटकर 78,516 पर बंद हुआ था निफ्टी 198 अंक गिरकर 24,378 के स्तर पर बंद हुआ लगातार दूसरे दिन गिरावट से बाजार में कमजोरी का संकेत मिल रहा है। बाजार में कई सेक्टरों में दबाव देखने को मिला आईटी सेक्टर में कमजोरी बैंकिंग शेयरों में गिरावट ऑटो सेक्टर भी दबाव में हालांकि, कुछ सेक्टर जैसे FMCG और मिडकैप शेयरों में हल्की मजबूती देखने को मिली।

किन शेयरों ने किया निराश?

गिरावट के बीच कई दिग्गज कंपनियों के शेयर टूटे, जिनमें शामिल हैं HCL Technologies, TCS, ICICI Bank, Mahindra & Mahindra, वहीं कुछ कंपनियों जैसे Reliance Industries और NTPC में हल्की तेजी देखी गई।

निवेशकों के लिए क्या संकेत?

लगातार गिरते बाजार से यह संकेत मिल रहा है कि फिलहाल बाजार में अस्थिरता बनी हुई है। निवेशकों को सोच-समझकर निवेश करने की सलाह दी जा रही है। 23 अप्रैल को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। अब निवेशकों की नजर इस बात पर है कि दिन के आगे के कारोबार में बाजार संभलता है या गिरावट जारी रहती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Atal Pension Yojana: ₹10,000 पेंशन पर बड़ा अपडेट, सरकार कर रही विचार

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्र सरकार की लोकप्रिय योजना Atal...

Mumbai Indians vs Chennai Super Kings: वानखेड़े में रन बरसेंगे, पिच बल्लेबाजों की बनेगी दोस्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 में आज Mumbai Indians...

West Bengal Elections 2026: मुर्शिदाबाद में वोटिंग के दौरान बवाल, हुमायूं कबीर और TMC कार्यकर्ता भिड़े

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के...

काली कोहनी से हैं परेशान,तो इन घरेलू उपायों से करें साफ

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अक्सर देखने को मिलता है...

इस दिन मनाई जाएगी मोहिनी एकादशी, जानिए पूजा विधि से लेकर सब कुछ

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मोहिनी एकादशी (Mohini Ekadashi) हिंदू...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵