नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार, 20 अप्रैल को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। BSE Sensex और Nifty 50 दोनों ही हरे निशान पर खुले, जिससे निवेशकों में सकारात्मक माहौल देखने को मिला।
ओपनिंग में दिखी तेजी
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 139.36 अंक यानी 0.18% की बढ़त के साथ 78,632.90 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 50 भी 37.95 अंक यानी 0.16% की तेजी के साथ 24,391.50 पर ओपन हुआ। हालांकि, बाजार खुलने के कुछ ही देर बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिला और दोनों इंडेक्स थोड़ी देर के लिए लाल निशान में भी फिसल गए।
सुबह 9:20 बजे का अपडेट
करीब सुबह 9:20 बजे तक सेंसेक्स लगभग 55 अंक की बढ़त के साथ 78,549 के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, निफ्टी 50 करीब 7 अंक की तेजी के साथ 24,360 के आसपास बना हुआ था। बीएसई के टॉप गेनर्स में ट्रेंट, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, अडानी पोर्ट और एलएंडटी शामिल रहे। जबकि टॉप लूजर्स में एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, रिलायंस और टाटा स्टील रहे।
शुक्रवार को कैसा रहा था बाजार?
पिछले कारोबारी दिन यानी 17 अप्रैल को बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 504.86 अंक उछलकर 78,493.54 पर बंद हुआ निफ्टी 50 156.80 अंक चढ़कर 24,353.55 पर क्लोज हुआ।
किन सेक्टर्स में आई तेजी?
शुक्रवार को कई सेक्टर्स में मजबूती देखने को मिली निफ्टी बैंक, निफ्टी ऑटो, निफ्टी FMCG निफ्टी मिडकैप और स्मॉलकैप वहीं आईटी सेक्टर में हल्की गिरावट दर्ज की गई। सप्ताह की शुरुआत शेयर बाजार के लिए सकारात्मक रही, हालांकि शुरुआती घंटों में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। निवेशकों को बाजार की चाल पर नजर बनाए रखने की सलाह दी जा रही है, क्योंकि आगे भी वैश्विक संकेतों के आधार पर बाजार में तेजी या गिरावट आ सकती है।




