नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर और पहलगाम आतंकी हमले का सरगना सैफुल्लाह कसूरी ने एक बार फिर से भारत के खिलाफ जहर उगला है। उसने भारत सरकार और सेना के विरोधी रैली का आयोजन किया है। उसने पाकिस्तान के नेताओं के साथ एक मंच भी साझा किया। आतंकवादी कसूरी को पहलगाम आतंकी हमले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है।
22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद कसूरी ने एक वीडियो जारी किया था और कहा था कि वह इसमें शामिल नहीं है, लेकिन अब कसूरी ने एक बार फिर भारत के खिलाफ एक शर्मनाक बयान दिया है। पाकिस्तान मरकजी मुस्लिम लीग ने एक रैली का आयोजन किया था। इसमें आतंकी हाफिज सईद का बेटा तल्हा सईद ने भी हिस्सा लिया था।
दुनिया में मेरा नाम फेमस- कसूरी
कसूरी ने रैली के दौरान भारत विरोधी और भड़काऊ बयान दिया है। उसने कहा, ”मुझे पहलगाम आतंकी हमले का जिम्मेदार ठहराया गया था, अब मेरा नाम पूरी दुनिया में फेमस हो गया है।” भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर में मोस्ट वॉन्टेंटड आतंकी मुदासिर अहमद को मार गिराया था। कसूरी ने रैली में कहा कि, उसके नाम का अस्पताल बनवाएगा।
भारत की मोस्ट वॉन्टेंटड लिस्ट में शामिल 32वीं रैंकिंग का आतंकी तल्हा सईद भी रैली में शामिल हुआ था। इस दौरान उसने भी भारत विरोध भाषण दिया। इस रैली की खास बता ये है कि आतंकियों द्वारा आयोजित सभा में पाकिस्तानी नेता भी शामिल हुए। कसूरी समेत कई आतंकी पाकिस्तान में चुनाव भी लड़ चुके हैं, हालांकि ज्यादातर आतंकी चुनाव में हार गए।
आतंक का गढ़ है पाकिस्तान
पाकिस्तान सरकार आतंकियों को सालों से पाल रही है। वह आर्थिक तौर पर आतंकवादियों को फंडिंग भी करता है। इसमें उसी का नुकसान है। हाल ही में पाक के विदेश मंत्री ने खुद इस बात को स्वीकार किया था कि पाक सालों से आतंकियों को समर्थक रहा है।




