back to top
38.1 C
New Delhi
Sunday, April 26, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Middle East Crisis: मिडिल ईस्ट में हालात चिंताजनक, लोकसभा में बोले PM मोदी- भारतीयों की सुरक्षा सर्वोपरि; तेल-गैस सप्लाई पर दिया बड़ा अपडेट

Middle East Crisis पर लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान भारतीयों की सुरक्षा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता, तेल और गैस सप्लाई को लेकर सरकार की रणनीति का खुलासा।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोकसभा में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह संकट अब तीन हफ्तों से ज्यादा समय से जारी है और पूरी दुनिया इसके समाधान की कोशिश कर रही है। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संसद से भी यह संदेश जाना चाहिए कि सभी पक्ष जल्द से जल्द शांति का रास्ता अपनाएं।

भारतीयों की सुरक्षा सरकार की पहली प्राथमिकता

प्रधानमंत्री ने कहा कि युद्ध प्रभावित देशों में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सबसे अहम है। अब तक 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित वापस लौट चुके हैं 24 घंटे हेल्पलाइन और मिशन के जरिए मदद जारी सरकार लगातार प्रभावित देशों से संपर्क मेंउन्होंने बताया कि कुछ भारतीय घायल भी हुए हैं, जिनका इलाज कराया जा रहा है और उनके परिवारों से संपर्क बनाए रखा गया है।

तेल और गैस सप्लाई पर क्या असर?

Narendra Modi ने कहा कि भारत की ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा पश्चिम एशिया से आता है। कच्चा तेल और गैस की सप्लाई इसी क्षेत्र से होती है युद्ध के कारण सप्लाई चेन प्रभावित हुई है सरकार वैकल्पिक स्रोतों से भी तेल खरीद रही है प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत ने अपनी ऊर्जा नीति में बड़ा बदलाव किया है। पहले 27 देशों से इम्पोर्ट होता थ अब 41 देशों से ऊर्जा आयात किया जा रहा है इससे संकट के समय सप्लाई पर असर कम होता है

कच्चे तेल का मजबूत भंडार

सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा के लिए रिजर्व भी बढ़ाया है 53 लाख मीट्रिक टन कच्चे तेल का स्टॉक लक्ष्य 65 लाख मीट्रिक टन इससे आपात स्थिति में देश को राहत मिल सकती है। पीएम मोदी ने कहा कि घरेलू LPG सप्लाई को प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। साथ ही सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि जरूरी सामान की सप्लाई बनी रहे और किसी तरह की कमी न हो। प्रधानमंत्री ने बताया कि भारत सभी पक्षों से बात कर रहा है ताकि जरूरी सामान लेकर आने वाले जहाज सुरक्षित भारत पहुंच सकें। होर्मुज स्ट्रेट से जुड़े जहाजों पर विशेष ध्यान कई फंसे जहाजों को सुरक्षित निकाला गया। पीएम मोदी ने साफ चेतावनी दी कि संकट के समय जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। राज्य सरकारों को भी सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक ऊर्जा पर भी काम कर रही है।

Advertisementspot_img

Also Read:

₹10 का नोट बना लाखों का सौदा! पीएम Narendra Modi के ‘झालमुड़ी मोमेंट’ ने मचाई सनसनी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में प्रधानमंत्री Narendra Modi का एक साधारण सा पल अब बड़ी खबर बन गया है। चुनाव प्रचार...
spot_img

Latest Stories

बोल्ड ब्लैक ड्रेस में Kangna Sharma ने ढाया कहर, फोटोज देख फैंस हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा की दुनिया में काम...

MSME के 5 बड़े फायदे: छोटे बिजनेस को बड़ा बनाने का सुनहरा मौका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में छोटे कारोबारियों के लिए...

चॉकलेट ड्रेस में छाया Sara Arjun का जलवा, सोशल मीडिया पर छाई एक्ट्रेस

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आदित्य धर (Aditya Dhar) की...

Handcuff Rule: क्या पुलिस किसी को भी हथकड़ी लगा सकती है? बॉम्बे हाई कोर्ट की टिप्पणी से समझिए पूरा कानून

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पुलिस द्वारा आरोपियों को हथकड़ी लगाने...

LSG vs KKR: इकाना में आज होगी कड़ी टक्कर, किसका पलड़ा भारी?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 का 38वां मुकाबला आज...

AI के दौर में भी सुरक्षित रहेंगे ये जॉब! अगले 50 साल तक नहीं पड़ेगा असर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के तेजी से...

MSME Loan रिजेक्ट क्यों हो जाता है? जानिए 5 बड़ी वजहें जो बिगाड़ देती हैं आपका काम

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। छोटे कारोबारियों के लिए MSME लोन...

Post Office vs Bank FD: कहां ज्यादा सुरक्षित है पैसा? जानिए कौन सा विकल्प है बेहतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में सुरक्षित निवेश की बात...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵