back to top
17.1 C
New Delhi
Friday, March 20, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Rachel Gupta से मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का पद छिना गया या छोड़ा, ब्यूटी पेजेंट ने किया ये बड़ा दावा…

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 रहीं रचेल गुप्ता ने क्राउन लौटाने का ऐलान किया है, जिसे ब्यूटी पेजेंट ऑर्गेनाइजेशन ने दावा करते हुए कहा है रचेल गुप्ता को खिताब से टर्मिनेट किया गया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। थाईलैंड में आयोजित हुए ब्यूटी पेजेंट मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का खिताब जालंधर की रहनेवाली मॉडल रेचल गुप्ता ने अपने नाम कर इतिहास रच दिया था, जिसमें करीब 70 देशों ने हिस्सा लिया था। इसमें 20 साल की रचेल गुप्ता ने बाजी मार अपने भारत देश का नाम रोशन कर दिया था। लेकिन अब वे फिर एक बार चर्चा में बनी हुई है जिसमें कहा जा रहा कि, रेचल गुप्ता ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खिताब लौटाने का ऐलान कर दिया है। इसमें हैंरान करनेवाला मामला तब सामने आया जब इसके आयोजकों ने खुद एक ऐसा बयान जारी किया जो अब चर्चां का विषय बन गया है जाने क्या है पूरा मामला? 

21 साल की रचेल गुप्ता ने पद छोड़ने की घोषणा

अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में 21 साल की रचेल गुप्ता ने कहा कि उन्हें टॉक्सिक माहौल और बार-बार अधूरे वादों का सामना करना पड़ा, उनके अनुसार पद छोड़ना एक कठिन लेकिन ज़रूरी फ़ैसला था। रचेल को ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ बने एक साल भी नहीं हुआ है और उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर खिताब लौटाने का ऐलान कर दिया । लेकिन इस बीच जब आयोजकों ने एक बयान जारी कर दावा किया कि, रचेल को ऑफिशियली ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024’ से बर्खास्त कर दिया गया है । तब ये मुद्दा सबकी नजरों में आ गया।  

ब्यूटी पेजेंट मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 का कुछ और ही दावा

बता दे, ब्यूटी पेजेंट मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 के आयोजकों ने रेचल के दावे को सिरे से नकारते हुए आधिकारिक बयान दिया जिसमें उन्होनें बताया, कि रेचल ने इस्तीफा नहीं दिया, बल्कि उन्हें बर्खास्त किया गया है। वहीं रेचल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दावा किया था कि, उन्हें एक टॉक्सिक माहौल और बार-बार अधूरे वादों का सामना करने के चलते इससे अपना नाम वापस लेना पड़ा। जिसमें उन्होनें ये भी बताया कि, वहां के बुरे रवैये के कारण उनको ये फैसला लेना पड़ा । जिसके लिए वे आनेवाले समय में इसका पूरा कारण बताते हुए एक पूरा वीडियो जारी करेंगी। गुप्ता ने लिखा, मेरी ताजपोशी के बाद मुझे महीनों दुर्व्यवहार वातावरण का सामना करना पड़ा जिसे मैं अब और चुपचाप सहननही कर सकती। 

रचेल एमजीआई मुख्यालय ऑफिस को क्राउन वापस दे

रचेल ने कहा, आपके खुले दिल और आपके निरंतर समर्थन के लिए आपसबका धन्यवाद। आपका प्यार आपके विचार से कहीं ज़्यादा मायने रखता है। इसी के साथ राहेल गुप्ता को 12वीं मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज देने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ने अपनी एक अलग कहानी बताई जिसमें उन्होनें अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए बयान में लिखा,मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजर ने तत्काल प्रभाव से रचेल गुप्ता को टर्मिनेट करने की घोषणा करता है साथ ही संगठन ने यह भी अनुरोध किया कि वह 30 दिनों के भीतर एमजीआई मुख्यालय ऑफिस को क्राउन वापस कर दें। 

25 अक्टूबर 2024 को जीता इंटरनेशनल का ताज

गौरतलब है कि, साल 25 अक्टूबर 2024, को राहेल गुप्ता को 12वीं मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का ताज पहनाया गया। वह यह70 देशों के बीच खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। उस समय सोशल मीडिया पर कई वीडियो भी थे, जिसमें दूसरे रनर-अप थाई सु न्येन को मंच से उतरते समय पेजेंट डायरेक्टर ने उनका ताज और सैश उतार दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Shukrwar Mantra: इन मंत्रों के जाप से प्रसन्न हो जाती हैं माता लक्ष्मी, जीवन भर नहीं होती धन की कमी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी...