नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क/अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 20 जनवरी को शपथ लेने वाले हैं। हालांकि, ठंड और मौसम विभाग की चेतावनी के चलते शपथग्रहण समारोह का स्थान बदल दिया गया है। पहले यह कार्यक्रम यूएस कैपिटल के बाहर खुले स्थान में होना था, लेकिन अब इसे यूएस कैपिटल रोटुंडा के अंदर आयोजित किया जाएगा।
1985 के बाद पहली बार ऐसा हुआ
आखिरी बार ऐसा 1985 में हुआ था जब रोनाल्ड रीगन के शपथग्रहण समारोह को कड़ाके की ठंड के कारण अंदर आयोजित करना पड़ा था। उस समय तापमान -7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जिससे कार्यक्रम को नेशनल मॉल से हटाकर अंदर करना पड़ा था।
डोनाल्ड ट्रंप का बयान
डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा, “अमेरिका में आर्कटिक तूफान के कारण कड़ी ठंड पड़ रही है। मैं नहीं चाहता कि लोग किसी तरह की परेशानी का सामना करें। इसलिए मैंने शपथग्रहण समारोह को अंदर आयोजित करने का आदेश दिया है।”
20,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था
इस पहले अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के शपथ ग्रहण समारोह के स्थान को बदल था। बता दें कि शपथग्रहण समारोह में शामिल होने वाले 20,000 मेहमानों के लिए बैठने की खास व्यवस्था की गई है। साथ ही, उद्घाटन भाषण और अन्य कार्यक्रम भी रोटुंडा के अंदर आयोजित किए जाएंगे।
भीषण ठंड के चलते पड़ा प्रभाव
शपथ ग्रहण के आयोजक ठंड और बर्फीली हवाओं के कारण समारोह को अंदर आयोजित करने की संभावना पर विचार कर रहे हैं। वे इस पर चर्चा कर रहे हैं कि इसे अंतिम रूप देने से पहले सभी योजनाओं पर विचार किया जाए। हालांकि सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार रोटुंडा को हर उद्घाटन में खराब मौसम के लिए एक विकल्प के रूप में तैयार किया जाता है। लेकिन अंतिम निर्णय ट्रम्प के साथ विचार-विमर्श करने के बाद संयुक्त कांग्रेस समिति द्वारा लिया जाएगा।





