back to top
27.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इजरायल ने 8 दिनों के भीतर हिजबुल्लाह के नए कमांडर हाशेम सफीद्दीन को भी निपटाया, नसरल्लाह के बाद मिली थी कमान

नसरल्लाह के मरने के बाद हिजबुल्लाह ने हाशेम सफीद्दीन को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। अब खबर आ रही है कि इजरायल ने हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन को भी निपटा दिया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इजरायल अब हिजबुल्लाह को पूरी तरह से खत्म करने पर तुल गया है। इजरायल और हमास की लड़ाई में कूदने वाले हिजबुल्लाह को अब ये अंदाजा लग गया होगा कि इजरायल से टक्कर लेना उसकी कितनी बड़ी भूल थी। इजरायल ने 27 सितंबर को हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह को मार गिराया था। नसरल्लाह के मरने के बाद हिजबुल्लाह ने हाशेम सफीद्दीन को अपना उत्तराधिकारी बनाया था। अब खबर आ रही है कि इजरायल ने हसन नसरल्लाह के उत्तराधिकारी हाशेम सफीद्दीन को भी निपटा दिया है। हाशेम सफीद्दीन का मरना हिजबुल्लाह के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

शुक्रवार को किया सफीद्दीन का खात्मा


इजरायल ने शुक्रवार की सुबह नसरल्लाह के उत्तराधिकारी सफीद्दीन को निशाना बनाया। हालांकि अभी ना तो इजरायल ने और ना ही हिजबुल्लाह ने इस हमले की पुष्टि की है। इस संबंध में द न्यूयॉर्क टाइम्स ने बताया कि गुरुवार की रात को बेरूत पर इजरायल ने भीषण हमला कर दिया। उस समय सफीद्दीन एक अंडरग्राउंड बंकर में हिजबुल्लाह के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर रहा था।

बंकर पूरी तरह हो गया नष्ट


वहीं एबीपी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि नसरल्लाह की मौत के बाद सफीद्दीन ही हिजबुल्लाह का नया चीफ बनने वाला था। वो हमले के समय बंकर के भीतर हिजबुल्लाह कमांडरों के साथ मीटिंग कर रहा था। हमले में यह बंकर पूरी तरह नष्ट हो गया और इसमें से आग की लपटें उठ रही थीं। हालांकि अभी तक ना तो लेबनान ने और ना ही हिजबुल्लाह ने सफीद्दीन की मौत की पुष्टि की है।

हाशेम सफीद्दीन कौन है?


लक्षिणी लेबनान के एक शहर में जन्मे हाशेम सफीद्दीन हिजबुल्लाह के दूसरे नंबर का कमांडर था। उसने शिया धर्म के सबसे बड़े शैक्षणिक केंद्रों इराक के नज़फ और ईरान के कोम से शिक्षा ग्रहण की थी। सफीद्दीन का परिवार शियाओं के बीच बेहद प्रतिष्ठित है। उसके परिवार के कई सदस्य शिया धर्मगुरु और लेबनान के सांसद भी रहे हैं। हाशेम सफीद्दीन हिजबुल्लाह का एक अहम सदस्य था। वो शुरा काउंसिल का सदस्य भी था। 2017 में अमेरिका ने उसे आतंकवादी घोषित कर दिया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Gold Petrol Diesel Price Today: एक दिन की गिरावट के बाद फिर महंगा हुआ सोना, पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों में...

डार्क लिप्स से मिनटों में पाएं छुटकारा, घर पर अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में हर...

कौन हैं शनिदेव? क्यों कहते हैं इनको न्याय का देवता, जानिए इनसे जुड़ी सारी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शनिवार के दिन शनिदेव की...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵