नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। इजराइल में सेना की कथित गोलीबारी में दोहरी नागरिकता वाली लड़की आयसेनुर एजगी ईगी की सिर में गोली लगने के कारण मौत हो गई। इजराइल की सेना ने कहा है कि वह “उन रिपोर्टों पर गौर कर रही है कि क्षेत्र में गोलीबारी के परिणामस्वरूप एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई”।
सदमें में है परिवार
ईगी के परिवार वालों का कहना है कि वे इस बात से सदमे और दुःख में थे कि प्यारी और “बेहद भावुक मानवाधिकार कार्यकर्ता” की जान चली गई है। परिवार का कहना है कि वीडियो से पता चलता है कि वह एक इजरायली सैन्य शूटर की गोली से मारी गई थी और उन्होंने अमेरिका से जांच की मांग की है।
अमेरिका ने किया आग्रह
अमेरिका ने इजराइल से घटना की जांच करने का आग्रह किया है। व्हाइट हाउस की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता सीन सैवेट ने कहा कि वाशिंगटन “एक अमेरिकी नागरिक की दुखद मौत से बहुत परेशान है।
घटना की जांच कर रहे हैं : आईडीएफ
इजरायल डिफेंस फोर्स (आईडीएफ) ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं। हालांकि, अमेरिकी दूतावास ने फिलहाल इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। डॉक्टर ने एजेंसी को बताया कि सिर में गोली लगने के बाद महिला को नब्लस के रफीदिया अस्पताल ले जाया गया और बाद में उसे मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने कहा, ‘हमने उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन दुर्भाग्य से उसकी मौत हो गई।’ फिलिस्तीनी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, 26 वर्षीय महिला, किसानों को इजराइली हिंसा से बचाना में लगी हुई थी।
अमेरिका के विदेश सचिव एंटनी ब्लिंकन ने घटना को दुखद बताया है। उन्होंने ईगी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति संवेदना जाहिर की है।





