back to top
31.1 C
New Delhi
Monday, May 18, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Iran-Israel War: पाकिस्तान में ‘लॉकडाउन जैसे हालात’, रात 8 बजे बंद होंगे बाजार-मॉल

ईरान और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध से प्रभावित पाकिस्तान ने रात 8 बजे के बाद लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान युद्ध (Iran-Israel War) के असर के बीच पाकिस्तान में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। बढ़ते ऊर्जा संकट और महंगाई को देखते हुए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ सरकार ने देशभर में सख्त कदम उठाए हैं, जिससे आम लोगों की जिंदगी पर बड़ा असर पड़ रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि देश में लॉकडाउन जैसी स्थिति देखने को मिल रही है।

सरकार ने बिजली और ईंधन बचाने के लिए बाजारों और शॉपिंग मॉल्स के समय में कटौती कर दी है। नए आदेश के मुताबिक ज्यादातर इलाकों में बाजार और मॉल अब रात 8 बजे तक ही खुले रहेंगे।

ऊर्जा संकट से उठाया बड़ा कदम

दरअसल, ईरान युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिसका सीधा असर पाकिस्तान पर पड़ा है। देश अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए काफी हद तक आयात पर निर्भर है, इसलिए तेल महंगा होने से आर्थिक दबाव बढ़ गया है।

सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए ऊर्जा बचत अभियान शुरू किया है। इसके तहत सिर्फ बाजार ही नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट, शादी हॉल और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों के समय पर भी पाबंदी लगाई गई है। कई जगहों पर शादी समारोह भी रात 10 बजे तक खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं।

Iran-Israel War के बीच आम लोगों और कारोबार पर असर

इन फैसलों का सीधा असर आम लोगों और छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। बाजार जल्दी बंद होने से कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी भी बदल गई है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सरकार का मकसद बिजली और ईंधन की खपत कम करना है ताकि आर्थिक संकट को कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सके।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात जल्द नहीं सुधरे तो पाकिस्तान को और सख्त कदम उठाने पड़ सकते हैं। फिलहाल सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के हिसाब से नए फैसले ले सकती है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Iran-US Ceasefire: ईरान और अमेरिका के बीच हुआ युद्ध विराम, अब इस चीजों के दाम गिरने तय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच हालिया सीजफायर (Iran-US Ceasefire) के बाद वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में...
Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Cannes 2026 में Huma Qureshi ने साड़ी में ढाया कहर, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीरें

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes 2026) से...

DC vs RR Pitch Report: अरुण जेटली स्टेडियम में बल्लेबाजों का होगा जलवा या गेंदबाज मचाएंगे कहर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और...

सफेद बॉडीसूट में वायरल हुआ Sonam Bajwa का हॉट लुक, फैन्स हुए दीवाने

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने...

DU PG Admission 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में पीजी एडमिशन शुरू, जानें आवेदन से लेकर फीस तक पूरी डिटेल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026-27...

PBKS vs RCB: धर्मशाला में होगी प्लेऑफ की जंग, जानिए किस टीम का पलड़ा भारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 61वां...

Post Office FD में 5 साल के लिए जमा किए 2 लाख रुपये, मैच्योरिटी पर मिलेंगे करीब 2.90 लाख

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप सुरक्षित निवेश के साथ...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵