नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । कान फिल्म फेस्टिवल 2025 का आयोजन फ्रांस में पूरे रोमांच से चल रहा हे। देश दुनिया के तमाम सेलिब्रिट रेड कार्पेट पर अपने जलवा बिखरन रहे है। हर दिन कोई ना कोई सेलिब्रिटी अपने अनोखे फैशन स्टाइल के चलते सुर्खियों में आ रहा है। इसी बीच, एक भारतीय मॉडल ने रेड कार्पेट पर अपना जलवा बिखरा है। इस मॉडल ने ऐसा लुक अपनाया कि हर किसी की नजरें उस पर टिक गईं। अब यह खूब सूर्खियों बनी हुई है।
कान फैशन फेस्टिवल में एक भारतीय मॉडल ने रेड कार्पेट पर पीएम मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहनकर पहुंचीं। जिससे बाद हर किसी का ध्यान उनकी और टिका रहा। दरअसल, मॉडल ने कान्स में पीएम मोदी की फोटो वाला नेकलेस पहनकर सनसनी मचा दी है, ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन है…
कौन हैं रुचि गुर्जर?
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कार्पेट पर पीएम नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला नेकलेस पहनकर पहुंची भारतीय मॉडल ने हर किसी को चौंका दिया। वो और कोई नहीं, बल्कि भारतीय मॉडल रुचि गुर्जर हैं। उनके इस अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। और लोग उनके लुक की जमकर चर्चा कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर मॉडल के कई वीडियो वायरल हो रहे है।
राजस्थान के गुर्जर परिवार में जन्मी रुचि गुर्जर एक पेशेवर मॉडल हैं। उन्होंने 2023 में ‘मिस हरियाणा’(miss haryana) का खिताब जीतकर मॉडलिंग करियर की शुरुआत की थी। जयपुर के महारानी डिग्री कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद रुचि ने मायानगरी मुंबई में रहने का फैसला किया। और फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने का सपना लेकर मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा।
म्यूजिक वीडियो कर चुकी हैं रुचि
भारतीय मॉडल रुचि गुर्जर अब तक दो म्यूजिक वीडियो में नजर आ चुकी हैं। ‘जब तू मेरी न सही’ और ‘हेली में चोर’, जिन पर यूट्यूब पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं। एक्ट्रेस के तौर पर उनके परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हुई है। एक मीडिया चैनल से बातचीत में रुचि ने बताया था कि उनके जैसे पारंपरिक परिवार से आने वाली लड़कियों को ग्लैमर इंडस्ट्री में जाने की परमिशन नहीं होती है, लेकिन उनके पिता ने हमेशा उनके साथ रहे और आज वह न सिर्फ अपने सपनों को जी रही हैं, बल्कि अपने गुर्जर समाज के लिए एक प्रेरणा बनना चाहती हैं।
पीएम मोदी को स्पेशल ट्रिब्यूट
कान फिल्म फेस्टिवल 2025 के रेड कारपेट पर पीएम मोदी की तस्वीर वाला नेकलेश पहनकर शिरकत करना ना सिर्फ एक फैशन स्टेटमेंट है, बल्कि एक स्पेशल ट्रिब्यूट भी था। इससे यह साफ जाहिर होता है कि रुचि पीएम मोदी की बड़ी फैन हैं। बहरहाल, रुचि का कान्स फेस्टिवल का धहलका मचा दी है। इंटरनेट पर उसकी खूब तारीफ हो रही है।




