नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। अतुल्य भारत के रूप में फेमस हमारें देश में ऐसी कई जगहें है जो अक्सर पर्यटको को अपनी ओर आकर्षित करते है। जहां विभिन्न राज्यों में अपनी एक अलग सुंदरता और खासियत है जो लोगों को खास अनुभव प्रदान करती है। आज इसी कड़ी में हम लाए है भारत के प्रमुख पर्यटन स्थल। जहां आप अंधेरे में बेहद खूबसूरत लगती है ये खास प्लेसेस आइए जानते है उन खास जगहों के बारे में।
गोल्डन टेम्पल, अमृतसर
भारत के ऐसे कई राज्य है जहां आप घूमते हुए थक जाएगें लेकिन आपको जगहें कम नही पड़ेगी, अमृतसर का गोल्डन टेम्पल जहां आपको सूर्यास्त के बाद स्वर्ण मंदिर की सुंदरता देखने में बेहद अद्भूत लगेगा।
अम्बा विलास पैलेस, मैसूर
सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में एक मैसूर का अम्बा विलास पैलेस, जहां ये महल अंधेरे में भी चमकता है, भारत का सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थल है।
ताजमहल, आगरा
आज भी अपनी ओर आकर्षित करता संगमरमर के मकबरे की खूबसूरती जिसे आगरा का ताजमहल कहते है, जिसकी खूबसूरती रात को चांद की रोशनी में और भी बढ़ जाती है।
हर की पौड़ी, हरिद्वार
हरिद्वार का हर की पौड़ी और ऋषिकेश की यात्रा करने वालों के लिए प्राथमिक आकर्षणों में से एक जहां जगमगाते दिये और गंगा आरती इस जगह की खूबसूरती को और भी बढ़ा देता है।
विक्टोरिया मेमोरियल, कोलकाता
कोलकाता का विक्टोरिया मेमोरियल जो एक फेमस पर्यटन स्थल है, हरे-भरे घास के मैदानों के बीच बसा ये संगमरमर का स्मारक वैसे तो दिन में ये बेहद खूबसूरत लगता है लेकिन रात में इसकी सुंदरता और भी बढ़ जाती है।
मरीन ड्राइव, मुंबई
अगर आप जा रहे मुबंई घूमने तो क्वीन्स नेकलेस के नाम से फेमस मरीन ड्राइव जहां लोग अक्सर रात कोघूमना पसंद करते है, रात के समय ये जगह बेहद सुदंर लगती है।




